फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashish Vidyarthi: 'इस विदाई से काफी दर्द हुआ है', आशीष विद्यार्थीं की दूसरी शादी से खफा हुआ परिवार?

Wed, 31 May 2023 10:31 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 31 May 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
Ashish Vidyarthi family upset after his second marriage with rupali barua says parting has been painful
आशीष विद्यार्थी, रुपाली बरुआ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 57 साल की उम्र में दूसरी शादी कर सबको हैरत में डाल दिया है। आशीष ने हाल ही में, असम की रुपाली बरुआ से शादी की है। अभिनेता ने कुछ करीबियों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। बता दें कि रुपाली फैशन के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं। आशीष की शादी के बाद तरह तरह की बातें शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर बवाल काटने लगे। हाल ही में, आशीष ने बताया की उनकी दूसरी शादी से उनके परिवार वाले कितने दुखी थे और उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

Ashish Vidyarthi family upset after his second marriage with rupali barua says parting has been painful
आशीष विद्यार्थी - फोटो : सोशल मीडिया

  पिछले दिनों आशीष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर लोगों के सवालों का जवाब दिया था। उन्होंने वीडियो में कहा कि हम सबकी अलग-अलग जिंदगी है और जरूरतें भी अलग हैं। सबके पास अलग-अलग अवसर भी हैं। सब अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी रहे हैं। मगर एक चीज कॉमन है, हम सभी अपनी जिंदगी को खुशी खुशी जीना चाहते हैं। इन सब के बाद भी अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए है।

Daisy Shah: डेजी शाह ने खोला बॉलीवुड पार्टियों का कच्चा-चिट्ठा, टीवी डेब्यू पर भी की खुलकर बात

Ashish Vidyarthi family upset after his second marriage with rupali barua says parting has been painful
आशीष विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब हाल ही में, आशीष ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी और दूसरी बीवी रुपाली बरुआ के बारे में बात की और बताया कि उनकी दूसरी शादी के बाद उनके घर में क्या तकलीफें हुई थी। आशीष ने कहा,  'पीलू और मैं एक शानदार शादी की शानदार यादों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मैंने पीलू को कभी सिर्फ अपने बेटे की मां नहीं माना। पीलू मेरी दोस्त है। प्लीज यह मत सोचो कि यह सब बिना दर्द के हुआ है। विदाई में दर्द हुआ है। यह बेहद कठिन है। 

Samantha: हॉलीवुड फिल्म को लेकर उत्साहित हैं सामंथा, 'सिटाडेल' के बाद शुरू करेंगी 'चेन्नई स्टोरी' की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashish Vidyarthi family upset after his second marriage with rupali barua says parting has been painful
आशीष विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रुपाली बरुआ से अपने मुलाकात के बारे में बताते हुए आशीष कहते हैं,  'पीलू से अलग होने के बाद पिछले साल मैं अपने एक व्लॉगिंग असाइनमेंट के दौरान रूपाली से मिला, और हमने चैट करना शुरू कर दिया।उन्होंने पांच साल पहले पति को खो दिया था और दोबारा शादी के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन जब हमने बातचीत की, तो हमने पाया कि एक संभावना है। वह 50 की हैं और मैं 57 साल का हूं। हमारी उम्र, जाति या स्तर कुछ भी हो, लेकिन हम में से हर कोई खुश रह सकता है। 

विज्ञापन
Ashish Vidyarthi family upset after his second marriage with rupali barua says parting has been painful
आशीष विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि आशीष विद्यार्थी ने 25 मई 2023 को असम की रहने वाली रुपाली बरुआ के साथ शादी की। दोनों की ये कोर्ट मैरिज थी। वहीं आशीष और उनकी पूर्व पत्नी राजोशी ने करीब 7 महीने पहले तलाक की अर्जी डाली थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed