{"_id":"60d6229e8ebc3e54c8726741","slug":"ashiwini-bhave-left-bollywood-after-marriage-know-about-her-and-she-is","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अश्विनी भावे: फिल्मी दुनिया छोड़ अमेरिका चली गई अक्षय कुमार की ये हीरोइन, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से की शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अश्विनी भावे: फिल्मी दुनिया छोड़ अमेरिका चली गई अक्षय कुमार की ये हीरोइन, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से की शादी
बॉलीवुड में तमात ऐसी अभिनेत्रियां हुई हैं जिन्होंने 90 के दशक में सिनेमा की दुनिया में धूम मचा दी। लेकिन फिर वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं। आज हम जिस हीरोइन की बात करने जा रहे हैं उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया और अपने अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीता। आज वो अभिनेत्री फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन कहां हैं ये किसी को नहीं पता। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री अश्विनी भावे के बारे में। आपको ये नाम काफी सुना हुआ लग रहा होगा। लेकिन अगर आपने अश्विनी भावे के बारे में नहीं सुना है तो हम आपको इनके बारे में बताने जा रहे हैं। अश्विनी भावे ने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। आज एक्ट्रेस कहां हैं और क्या कर रही हैं। हम आपको बताएंगे।
ऐसा रहा अश्विनी का फिल्मी सफर
अश्विनी भावे 90 के दशक में बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हुआ करती थीं। उन्होंने बॉलीवुड की करीब 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हिना, बंधन और सैनिक उनकी यादगार हिंदी फिल्में रहीं। इसके अलावा परंपरा, जज मुजरिम, युगपुरुष, अशांत और इक्का राजा रानी जैसी फिल्मों में भी वो दिखीं। 1991 में 'हिना' फिल्म से डेब्यू करने वालीं अश्विनी को इस फिल्म में काफी पसंद दिया गया। फिल्म 'हिना' में अश्विनी के काम को बहुत सराहा गया था । फिल्म में साइड एक्ट्रेस होते हुए भी वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार पर भारी पड़ी थी।
2 of 5
अश्विनी भावे
- फोटो : Instagram
अश्विनी भावे ने बहुत कम फिल्मों में काम किया लेकिन अभिनय के बूते पहचान बना ली। 90 के दशक की कई यादगार फिल्में उनके नाम हैं। दो साल बाद अश्विनी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सैनिक' में नजर आईं, जिसने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया। इसके बाद उन्होंने अक्षय के साथ फिल्म 'जख्मी दिल' में काम किया। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
3 of 5
ashwini bhave
- फोटो : Instagram
साल 1998 में सलमान खान के साथ फिल्म बंधन में काम करने के बाद वो अमेरिका चली गई थीं। अमेरिका में रहते हुए उन्होंने फिल्म मेकिंग का कोर्स भी किया। साथ ही वो स्टेज से भी जुड़ी रही। इसी दौरान उनकी शादी भी हो गई। शादी के 10 साल बाद अभिनेत्री साल 2017 में भारत वापस आईं। इस दौरान उन्होंने फिल्म ध्यानीमनी से कमबैक करने की कोशिश की। लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
अश्विनी अब बॉलीवुड से दूर अमेरिका के सैनफ्रैंस्सिको में रहती हैं। अश्विनी भावे अब दो बच्चों की मां हैं। अश्विनी ने साल 2007 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर किशोर बोपारदिकर से शादी कर ली थी। अश्विनी भावे की बेटी का नाम साची है। वो अमेरिका में रहती हैं लेकिन अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़कर रखती हैं। उनकी बेटी अमेरिका में अपने हाथों गणपति बनाकर कलर करती है।
विज्ञापन
5 of 5
अश्विनी भावे
- फोटो : सोशल मीडिया
भले ही अश्विनी अमेरिका में सेटल हो गई हैं लेकिन भारत से जुड़ी रहती हैं। अश्विनी अब भी मराठी फिल्मों में काम करती हैं। आखिरी बार अश्विनी भावे वेब सीरीज द रायकर केस में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज में अश्विनी के साथ अतुल कुलकर्णी, ललित प्रभाकर, मनवा नाईक जैसे एक्टर लीड रोल में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।