नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में हो रहे प्रदर्शन पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रहे है। कई मशहूर हस्तियां इस कानून का समर्थन कर रही हैं तो कुछ लोग इसका खुलकर विरोध भी कर रहे हैं। बीते दिनों मशहूर शायर मुनव्वर राणा इसे लेकर तंज कसा था। अब बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने उनके इसी ट्वीट पर जवाब दिया है।
CAA: अशोक पंडित का मुनव्वर राणा को जबाव, बोले- आपसे तो यह उम्मीद न थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर शायर मुनव्वर राणा कुछ दिन पहले एक शेर के जरिए कहा था, 'मरना ही मुकद्दर है तो फिर लड़ के मरेंगे, खामोशी से मर जाना मुनासिब नहीं होगा।' उनका शेर सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। इस पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। इस बीच फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने तंज कसते हुए इसपर जवाब दिया है।
मरना ही मुकद्दर है तो फिर लड़ के मरेंगे,
खामोशी से मर जाना मुनासिब नहीं होगा।
Marna hi muqaddar hai tou phir ladd ke marenge,
Khamoshi se mar jaana munaasib nahi'n hoga.
सच्चाई छुप नहीं सकती,
बनावट के असूलों से,
की ख़ुशबू आ नहीं सकती,
कभी कागज के फूलों से.!
मुन्नवर साहब इस देश में रहकर सारी तालियाँ बटोरने के बाद, आप मरने मारने की बात कर रहे हो !
आप से तो यह उम्मीद न थी !
सच्चाई छुप नहीं सकती,
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) December 21, 2019
बनावट के असूलों से,
की ख़ुशबू आ नहीं सकती,
कभी काग़ज़ के फूलों से.!
मुन्नवर साहब इस देश में रहकर सारी तालियाँ बटोरने के बाद, आप मरने मारने की बात कर रहे हो !
आप से तो यह उम्मीद न थी ! #ISupportCAA_NRC https://t.co/YIKpaBxypm
इससे पहले अशोक पंडित और अभिनेता पुलकित सम्राट की ट्विटर पर काफी बहुस हुई थी। दरअसल पुलकित ने जामिया में छात्रों की पिटाई के बाद ट्वीट किया था, 'बर्बरतापूर्वक, गैरलोकतांत्रिक! हम इसी दिशा में जा रहे हैं। ये वो भारत नहीं है, जहां मैं पैदा हुआ था।' पुल्कित सम्राट के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अशोक पंडित ने लिखा, 'जामिया के छात्र बर्बर, गैरलोकतांत्रिक, अनसेक्युलर हैं और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए. कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. भारत एक महान देश है और नरेंद्र मोदी के शासन में ऐसे ही रहेगा। छात्र गुंडों की तरह व्यवहार नहीं कर सकते।'
CAA: कमल हासन की सरकार को चेतावनी, बोले- 'जब तक यह अत्याचार बंद नहीं होगा...'