फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय की ‘पृथ्वीराज’ को मिल गया जयचन्द, चंदबरदाई के किरदार के लिए भी कलाकार फाइनल

Tue, 14 Jan 2020 07:09 PM IST
anand anand अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Published by: anand anand Updated Tue, 14 Jan 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Ashutosh Rana and Sonu Sood will seen in Akshay Kumar upcoming film Prithviraj
prithviraj - फोटो : amar ujala mumbai

हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पृथ्वीराज' के पात्रों में दो बड़े नाम और जुड़ते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में आकर्षक अभिनेता सोनू सूद और मंझे हुए कलाकार आशुतोष राणा की एंट्री हो रही है। सूत्रों की मानें तो सोनू को फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के दरबारी कवि और उनके मित्र चंदबरदाई के किरदार में देखा जाएगा, जबकि आशुतोष फिल्म में कन्नौज के राजा जयचंद का किरदार निभाएंगे।

Ashutosh Rana and Sonu Sood will seen in Akshay Kumar upcoming film Prithviraj
ashutosh rana - फोटो : twitter

'केसरी' और 'लाल कप्तान' जैसी फिल्मों में नकारात्मक किरदार में नजर आ चुके अभिनेता मानव विज को मुहम्मद गौरी के किरदार के लिए अंतिम रूप दे दिया गया है। मिली खबर के मुताबिक, सोनू और मानव ने मुंबई में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Ashutosh Rana and Sonu Sood will seen in Akshay Kumar upcoming film Prithviraj
sonu sood - फोटो : file photo

बात करें अगर फिल्म के बाकी किरदारों की तो फिल्म में पृथ्वीराज चौहान का मुख्य किरदार में अक्षय कुमार नजर आएंगे। पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता के किरदार में पूर्व मिस इंडिया से अभिनेत्री बनने जा रहीं मानुषी छिल्लर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। वहीं, संजय दत्त काका कान्हा की भूमिका निभा रहे हैं, जो पृथ्वीराज के चाचा होने के साथ एक महान योद्धा भी थे, जिन्होंने पृथ्वीराज की शुरुआती सैन्य सफलताओं में बड़ी भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashutosh Rana and Sonu Sood will seen in Akshay Kumar upcoming film Prithviraj
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

अक्षय कुमार की यह फिल्म घोषणा के बाद से ही चर्चा में है। इस फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी इस फिल्म की कहानी पर पिछले तीन साल से काम कर रहे थे। इस फिल्म की कहानी में दर्शक तराई की पहली लड़ाई के साथ, पृथ्वीराज चौहान की रणनीतिक गलतियों और सेना में किए गए पिछड़े वर्ग के सैनिकों के साथ भेदभाव को देखेंगे। हालांकि, माना यह जा रहा है कि फिल्म ज्यादा से ज्यादा पृथ्वीराज और संयोगिता की प्रेम कहानी पर रोशनी डालने वाली है।



पढ़ें: 'दरबार' के निर्माताओं ने खेला दांव, फिल्म की स्क्रीनों में किया 500 का इजाफा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed