Then and Now कॉलम में आज हम बात करेंगे सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की सुपरहिट फिल्म 'करण अर्जुन' (Karan Arjun) की। इस फिल्म को 13 जनवरी को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। इस फिल्म में शाहरुख-सलमान की जोड़ी पर्दे पर बेहद पसंद की गई थी तो वहीं अमरीश पुरी की नकारात्मक भूमिका ने लोगों को दिल जीत लिया था। फिल्म रिलीज के 25 साल पूरे होने पर आपको आगे की स्लाइड में दिखाते हैं कि इतने लंबे अरसे में फिल्म की स्टारकास्ट में कितना बदलाव आ गया।
25 साल में कितनी बदल गई 'करण अर्जुन' की पूरी स्टारकास्ट, दो जी रहे गुमनामी की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीश पुरी
इस फिल्म में अमरीश पुरी ने ठाकुर दुर्जन सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में अमरीश पुरी की नकारात्मक भूमिका लोगों को रास आई थी और फिल्म सुपरहिट हुई। फिल्म में अमरीश पुरी राखी के जेठ बने थे। जो उनके पति को मार देते हैं जिसका बदला राखी अपने दोनों बच्चों के जरिए लेती हैं। अमरीश पुरी अब इस दुनिया में नहीं हैं। इनका निधन 2005 में हो गया था।
सलमान खान
करण-अर्जुन में करण का किरदार निभाने वाले सलमान खान अभी भी फिल्मों में हीरो का रोल कर रहे हैं। यहां तक कि उन्हें बॉलीवुड का 'टाइगर' भी कहा जाता है। सलमान की हाल ही में 'दबंग 3' फिल्म रिलीज हुई है।
शाहरुख खान
शाहरुख हाल ही में 'जीरो' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख के अभिनय की तो तारीफ हुई लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
राखी
अब बात करते हैं राखी की। 'करण-अर्जुन' फिल्म में राखी ने दुर्गा ठाकुर का दमदार रोल निभाया था। इस फिल्म में राखी की लाजवाब अभिनय आज भी लोगों को याद है। राखी के लुक में अब काफी बदलाव आ गया है। फिलहाल राखी लाइमलाइट से दूर हैं।