{"_id":"5e1dbd738ebc3e87e577bba4","slug":"ritu-nanda-unseen-pics-of-ritu-nanda-shweta-bachchan-nanda-mother-in-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ritu Nanda: शादी से लेकर जिंदगी के आखिरी पलों तक, यहां देखिए ऋतु नंदा की Unseen तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ritu Nanda: शादी से लेकर जिंदगी के आखिरी पलों तक, यहां देखिए ऋतु नंदा की Unseen तस्वीरें
ऋतु नंदा का जन्म 30 अक्टूबर 1948 में कपूर खानदान में हुआ। वो राज कपूर की बेटी थीं और रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रीमा जैन की बहन थीं। आज ऋतु नंदा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। ऋतु का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। आइए आपको दिखाते हैं ऋतु की कुछ अनदेखी तस्वीरें।
2 of 5
Ritu Nanda
- फोटो : Twitter
रितु नंदा एक एंटरप्रेन्योर थीं। ऋतु नंदा की शादी इंजीनियरिंग कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजन नंदा से हुई थी। उनकी कंपनी का नाम एस्कॉर्ट्स लिमिटेड है।
3 of 5
Ritu Nanda
- फोटो : Twitter
ऋतु रिश्ते में अमिताभ बच्चन की समधन लगती थीं। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी ऋतु के बेटे निखिल से हुई है। उनके दो बच्चे अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ritu Nanda
- फोटो : Twitter
आपको जानकर हैरानी होगी कि ऋतु के नाम एक दिन में 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेचने का भी रिकॉर्ड है, जो गिनीज बुक रिकॉर्ड में भी दर्ज है। ऋतु लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन से जुड़ी हुई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
ritu nanda
- फोटो : social media
ऋतु नंदा ने करियर के शुरुआत में बिजनस में हाथ आजमाया लेकिन वह असफल रहीं। बाद में उन्होंने इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखा और देखते-देखते स्टार बन गईं। ऋतु नंदा फिल्मों से दूर रहीं।रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ऋतु को कैंसर है, इसके बारे में 2013 में पता चला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।