बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। ऋतु नंदा का बॉलीवुड के कपूर खानदान से भी रिश्ता रहा है। वह अभिनेता ऋषि कपूर की बहन थीं। ऋतु नंदा के निधन की जानकारी ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। ऐसे में अब बॉलीवुड के कई सितारों ने ऋतु कपूर के निधन पर शोक प्रकट किया है।
ऋतु नंदा के निधन से शोक में बॉलीवुड, अमिताभ बच्चन से नीतू कपूर तक ने सोशल मीडिया पर ऐसे किया याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानायक अमिताभ बच्चन ने समधन ऋतु नंदा के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, 'रात 1.15 बजे अचानक मेरी समधन ऋतु नंदा, श्वेता की सासू मां का निधन हो गया है। बात नहीं कर सकता। यात्रा कर रहा हूं।' ऋतु नंदा की भाभी और ऋषि कपूर की पत्नी अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा कर ऋतु नंदा की आत्मा की शांति की कामना की।

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर ऋतु नंदा के साथ अपनी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरी सबसे प्रिय...आपकी आत्मा को शांति मिले।" ऋतु नंदा के निधन की जानकारी ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं अपनी जिंदगी में इनसे ज्यादा विनम्र और सभ्य व्यक्ति से आजतक नहीं मिली थी। बुआ आप हमेशा याद आएंगी, RIP'। रिद्धिमा कपूर के पोस्ट पर एकता कपूर और शमिता शेट्टी ने कमेंट करके श्रद्धांजलि अर्पित की है।
View this post on Instagram
My dearest may your soul Rest In Peace 🙏💕🌸
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
एकता कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सुन के बहुत बुरा लगा।' ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। इस दौरान अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचा। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन ने ऋतु नंदा को आखिरी विदाई दी। वहीं कपूर परिवार के ज्यादातर सदस्य ऋतु नंदा के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। ऋतु नंदा 71 साल की थीं और काफी समय से कैंसर से जूझी रही थीं।
आपको बता दें कि ऋतु नंदा, अमिताभ बच्च की बेटी श्वेता बच्चन की सास थीं। श्वेता की शादी ऋतु के बेटे निखिल नंदा से हुई है। ऋतु नंदा ने साल 1969 में प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी एस्कॉट ग्रुप के मालिक राजन नंदा से शादी की थी। बता दें कि, अगस्त 2018 में श्वेता बच्चन के ससुर यानी ऋतु नंदा के पति राजन नंदा का निधन हुआ था।