फिल्मों में मेकअप का रोल काफी अहम होता है। करीना कपूर से लेकर कटरीना कैफ तक अपनी फिल्मों में मेकअप के साथ नजर आती हैं हालांकि बिना मेकअप वाला लुक भी इन अभिनेत्रियों पर खूब सूट करता है। साउथ की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो खुद की सादगी पर ज्यादा जोर देती हैं। इतना ही नहीं ये अभिनेत्रियां फिल्मों में भी बहुत कम मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। आइए बताते हैं कौन सी हैं ये अभिनेत्रियां।
बिना मेकअप के ही बेहद खूबसूरत लगती हैं साउथ की ये अभिनेत्रियां, फिल्मों में भी दिखता है NoMake Look
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साई पल्लवी
2 करोड़ के फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने से मना कर चर्चा में आईं साई पल्लवी का मानना है कि लोग सादगी को ज्यादा तवज्जो देते हैं। पल्लवी को अपना चेहरा जस का तस पेश करना पसंद है। वो ज्यादा मेकअप में विश्वास नहीं करती और यही वजह है कि वह सिने प्रेमियों के बीच जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हैं। साई ने कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है।
सामंथा
साउथ फिल्म के सुपरस्टार नागार्जुन की बहू और टॉलीवुड एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु भी फिल्मों में बहुत कम मेकअप ही करती हैं। फैंस उनकी बिना मेकअप वाली तस्वीरें भी देख चुके हैं। बेहद खूबसूरत इस एक्ट्रेस को मेकअप की जरूरत नहीं है।
तापसी पन्नू
पिछले कुछ समय में तापसी पन्नू फिल्म इंडस्ट्री की चहेती बन गई हैं। महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनकी दोनों ही फिल्मों को काफी पसंद किया गया। इसके अलावा साउथ फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस की काफी सराहना की गई। तापसी को कई फिल्मों में बिना मेकअप के देखा गया है।
नयनतारा
नयनतारा साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। साल 2003 में आई मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से करियर की शुरुआत करने वाली नयनतारा कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। साउथ सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस मानी जाने वाली नयनतारा आज सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। नयनतारा हाल ही में 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में नजर आईं थीं। नयनतारा भी सादगी को तवज्जो देती हैं।