अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही शिवालिका ओबेरॉय को विद्युत जामवाल के अपोजिट दूसरी फिल्म मिल गई। जमीन पर अपने पाँव मजबूती से जमा चुकीं शिवालिका कैमरे के सामने खुद को साबित करने की हर संभव कोशिश करती हैं। वह बताती है कि लगभग हर फिल्म से पहले वह एक छात्र की तरह अपने किरदार की गहनता से तैयारी करती हैं, नोट्स बनाती हैं और अपने आस-पास के एक्टर्स से वह सब कुछ ग्रहण करती हैं जो वह कर सकती हैं।
करीना कपूर की नकल करते करते खुद बन गईं हीरोइन, इस एक्ट्रेस ने बताए अदाकारी के रोचक तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवालिका ओबेरॉय कहती हैं, 'जब मैं सेट पर होती हूं तो निर्देशक के लिए मैं एक छात्र की तरह होती हूं। मैं आमतौर पर पहले ही स्क्रिप्ट को कई बार अच्छी तरह से पढ़ती हूं और फिर उन विशेषताओं को समझने की कोशिश करती हूं जो निर्देशक मेरे किरदार में देखना चाहते हैं। मैं हमेशा उन इनपुट्स के मेंटल या फिजिकल नोट्स बनाती हूं, जिनसे मुझे लगता है कि भूमिका को अच्छी तरह निभाने में मदद मिल सकती है। मुझे एक बात का यकीन है कि मैं अपनी लाइनें अच्छी तरह से याद करती हूं। मैं सीन्स की तैयारी करती हूं, उनको रिकॉर्ड करती हूं और यह देखती हूं कि कैमरे पर मेरे एक्सप्रेशंस कैसे आ रहे हैं।'
Life is tricky, stay in your magic. 🔮 @saniashrofflabel @karamrajpal @karamrajpalphotography
A post shared by Shivaleeka Oberoi (@shivaleekaoberoi) on
बचपन से ही शिवालिका दूसरे एक्टर्स और खासतौर पर अपनी फेवरेट करीना कपूर की नकल किया करती थीं। लेकिन शिवालिका अपने मेल को-एक्टर्स के साथ ही अपने आसपास के अन्य अनुभवी एक्टर्स से ज्यादा प्रेरणा लेती हैं। सिनेमा से जुड़ी हर चीज देखना उन्हें बहुत पसंद है।
Life is tricky, stay in your magic. 🔮 @saniashrofflabel @karamrajpal @karamrajpalphotography
A post shared by Shivaleeka Oberoi (@shivaleekaoberoi) on
वह कहती हैं, 'अलग-अलग कलाकार एक ही सीन को अलग-अलग तरह से करते हैं। आपके चेहरे का हर एक्सप्रेशन एक कहानी बयां करता है। एक कलाकार के तौर पर यह मेरा काम है कि मैं अपने अभिनय को निखारूं और हर दिन उस पर काम करूं। मैं शायद ही कभी अपने काम से खुश होती हूं। मैं बस हर टेक को बेहतर तरीके से निभाना चाहती हूं।'
आगे शिवालिका कहती हैं, 'मुझे पता है कि मुझे लंबा सफर तय करना है लेकिन मैं इस जर्नी को हल्के में नहीं ले सकती। मैं एक सीन को सिर्फ इसलिए खराब नहीं कर सकती क्योंकि मैंने अपना होमवर्क नहीं किया। इसलिए मैं अपने काम पर दोगुनी मेहनत करती हूं।'