{"_id":"5c8294b4bdec2214586c27e1","slug":"ashwani-chaudhary-to-direct-film-setter-on-examination-mafia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेशनल अवार्ड विनर डायरेक्टर की इस फिल्म में खुलेगा परीक्षाओं के माफिया का सबसे बड़ा राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेशनल अवार्ड विनर डायरेक्टर की इस फिल्म में खुलेगा परीक्षाओं के माफिया का सबसे बड़ा राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेशनल अवार्ड डायरेक्टर और राइटर अश्विनी चौधरी अपनी अगली फिल्म 'सेटर्स' से परीक्षा माफियों की पोल खोलने की तैयारी कर चुके हैं। फिल्म का पोस्टर शुक्रवार को रिलीज हुआ, जिसमें आफताब शिवदसानी, श्रेयास तलपड़े, सोनाली सियालग, इशिता दत्ता, पवन मल्होत्रा, विजय राज, जमी खान, मनु ऋषि जैसे दिग्गज कलाकार दिख रहे हैं। सोशल क्राइम थ्रिलर फिल्म 'सेटर्स' 12 अप्रैल को रिलीज होगी।
2 of 3
bollywood
'जोड़ी ब्रेकर्स', 'गुड बॉय-बैड बॉय', 'धूप', 'सिसकियां' और 'लाड ' जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके अश्विनी चौधरी ने गहन शोध के बाद सेटर्स फिल्म की कहानी को तैयार किया है। फिल्म में आफताब शिवदसानी लीड रोल में नजर आएंगे। आफताब इससे पहले साल 2016 में आई फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में नजर आए थे। वहीं फिल्म सेटर्स पिछले साल से ही चर्चा में बनी हुई है। अब इस फिल्म को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट शुक्रवार को कर दी गई।
3 of 3
bollywood
फिल्म में तनुश्री दत्ता की बहन इशिता दत्ता भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई, जयपुर और दिल्ली में की गई है। फिल्म का संगीत सलीम-सुलेमान ने दिया है। विकास मनी और नरेंद्र हीरावत फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। 'सेटर्स' के निर्देशक अश्विनी चौधरी अखबार के पत्रकार भी रहे फिर उन्होंने टीवी पर काम किया। ‘लाडो’ और ‘धूप’ जैसी संवेदनशील फिल्में बनाई। ‘लाडो’ को निर्देशक की पहली फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था। ‘धूप’ को भी कई अंतर्राष्ट्रीय समारोह में सराहा गया। क्रिएटिव फिल्में बनाने के बाद अश्विनी ने गुड बॉय-बैड बॉय से कॉमर्शियल फिल्मों की ओर रूख किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।