{"_id":"5c8285e4bdec22141e222067","slug":"kareena-kapoor-khan-was-said-aunty-in-arbaaz-khan-web-series-teaser","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरबाज खान के शो में आंटी बोलने पर भड़कीं करीना, ये दिया अभिनेत्री ने जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरबाज खान के शो में आंटी बोलने पर भड़कीं करीना, ये दिया अभिनेत्री ने जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 08 Mar 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर और इंस्टाग्राम से दूरी बनाई हुई हैं। इसके बावजूद भी वह आए दिन अपनी तस्वीरों और लुक से चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री की जब कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती है तो वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। वैसे देखा जाए तो अधिकतर फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर खुद को अपडेट रखते हैं।
2 of 5
kareena kapoor khan
सूत्रों के मुताबिक अरबाज खान हाल ही में एक वेब सीरीज पिंच की लांचिग पर नजर आए थे। इस सीरीज में अभिनेत्री करीना कपूर खान भी नजर आने वाली हैं। वहीं, शो का एक टीजर भी सामने आया था जिसमें करीना खुद से जुड़े कई भद्दे ट्वीट्स पढ़ते हुए दिखीं। इन ट्वीट्स में कभी करीना को आंटी तो कभी उन्हें उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने की नसीहत दी गई है।
3 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
इन ट्वीट्स पर करीना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा 'कुछ लोगों का बर्ताव फिल्म से जुड़े सितारों को लेकर ठीक नहीं है, एक फिल्मी चेहरा होने के चलते हमारी कोई फीलिंग्स नहीं बचती और फिर ऐसी चीजें मजबूरन सहनी पड़ती हैं।' यह पहली बार नहीं जब करीना ने ऐसी बात शेयर की हो। इससे पहले साल 2016 में एक इंटरव्यू में भी सोशल मीडिया ट्रोलर्स को लेकर अभिनेत्री अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
उस वक्त अभिनेत्री ने कहा था कि लोग फिल्मी कलाकारों की इज्जत नहीं करते हैं, जो कि पहले हुआ करती थी, लेकिन अब ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, पहले लोगों के अंदर अभिनय की दुनिया के कलाकारों की एक झलक के लिए बेचैनी हुआ करती थी, लेकिन अब बॉलीवुड कलाकार खुद ही अपनी अजीबोगरीब तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
दरअसल, बॉलीवुड प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर अरबाज खान अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक अनोखे शो 'पिंच' को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी को ट्रोल करने वालों पर पिंच शो बना है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, कपिल शर्मा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सनी लियोन, करीना कपूर, करन जौहर, सोनम कपूर जैसे सितारे सोशल मीडिया पर कमेंट करने वालों को अपने अंदाज में जवाब देते नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।