{"_id":"5f31070b79f5914ce36112df","slug":"asim-riaz-and-himanshi-khurana-new-video-dil-ko-maine-di-kasam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धमाकेदार गाने के साथ लौटे गीतकार कुमार, 'दिल को मैंने दी कसम' में दिखी 'आसिमांशी' की नई केमिस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धमाकेदार गाने के साथ लौटे गीतकार कुमार, 'दिल को मैंने दी कसम' में दिखी 'आसिमांशी' की नई केमिस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गायक अरिजीत सिंह लौट आए हैं। लेकिन, इस बार उनका गाना विरह या विछोह का नहीं है। इस गाने के वीडियो में दिख रहे हैं अभिनेता आसिम रियाज और हिमांशी खुराना। सबसे अधिक पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक आसिमांशी का नया म्यूजिक वीडियो 'दिल को मैंने दी कसम' रिलीज हो गया है। इस गाने की शूटिंग चंडीगढ़ में अनलॉक के दौरान की गई।
एक प्रेम कहानी के रूप में बने 'दिल को मैंने दी कसम' में ये जोड़ी एक ट्विस्ट के साथ दिखाई दे रही। इस बार आसिम अपनी छवि के विपरीत एक किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। कुछ सीमित क्रू मेंबर्स के साथ अनलॉक के दौरान चंडीगढ़ में इस रोमांटिक गाने की शूटिंग की गई है। आसिम और हिमाशी दोनों अलग-अलग शहरों में रहते हैं और दोनों 'दिल को मैंने दी कसम' की शूटिंग के लिए अरसे बाद मिल पाए।
3 of 5
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
इस अलबम के बारे में आसिम रियाज कहते हैं, ''हिमांशी और मैं हमेशा से साथ में गाने सुनते रहे हैं और एन्जॉय करते रहे हैं। 'दिल को मैंने दी कसम ’हमारे लिए बहुत खास है और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को यह गाना और हमारी केमिस्ट्री पसंद आएगी।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हिमांशी खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, हिमांशी खुराना कहती हैं, "फैंस ने हमें 'आसिमांशी' नाम दिया और उनके लिए इस गाने में बहुत सारे 'आसिमांशी' पल हैं। 'दिल को मैंने दी कसम' में उन्हें एक शानदार कहानी के साथ हमारी शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। आसिम के साथ फिर से शूटिंग करना मजेदार था।"
'दिल को मैंने दी कसम' का संगीत अमाल मलिक ने दिया है। मशहूर संगीतकार कुमार ने फिर एक बार एक रोमांटिक गाने के जरिए अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। कुमार एक बहुत ही भावुक इंसान हैं और उनके रूमानी गीतों से अभी तक हिंदी सिनेमा भी ज्यादा परिचित नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।