बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख जल्द ही 'पठान' से लंबे समय बाद वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म को रिलीज होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। फिल्म के अब तक दो गाने रिलीज हुए हैं, जिसकी वजह से फैंस में पठान को लेकर उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म को लेकर दावा किया जा चुका है कि 'पठान' में सलमान खान का भी एक्सटेंडेड कैमियो देखने को मिल सकता है, जिसकी वजह से किंग खान के साथ भाईजान के फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
#AskSrk: ''पठान में कब होगी सलमान खान की एंट्री''? फैन के सवाल पर शाहरुख खान ने दिया मजेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच हाल ही में शाहरुख ने अपने व्यस्त शेड्यूल से टाइम निकालकर फैंस के लिए आस्क एसआरके का सेशन रखा। ट्विटर पर इस सेशन में कई फैंस ने शाहरुख से उनकी आगामी फिल्म से जुड़े कई सवाल पूछे। इनमें से ही एक फैन ने किंग खान से जानना चाहा कि फिल्म में सलमान खान कब दिखेंगे। इस सवाल का जवाब भी शाहरुख ने मजेदार ढंग से दिया।
#Pathaan is an interactive movie whenever you want bhai to come in the film use the QR code on the ticket and he will come in the film. https://t.co/337ENPbR7c
Nayanthara: नयनतारा-विग्नेश ने गरीब बच्चों में बांटे तोहफे, वीडियो देख यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
फैन ने एक्टर से पूछा, ''पठान में सलमान खान की एंट्री कब होगी?'' शाहरुख ने इस पोस्ट का जवाब तो दिया, लेकिन अभिनेता के बहुप्रतीक्षित कैमियो के बारे में कुछ नहीं बताया। उन्होंने चुटीला जवाब देते हुए कहा, "पठान एक इंटरएक्टिव फिल्म है जब भी आप चाहें कि भाई फिल्म में आएं तो टिकट पर क्यूआर कोड का इस्तेमाल करें और वह फिल्म में आ जाएंगे।"
Billboard War: नेटफ्लिक्स-जोमैटो और ब्लिंकिट में छिड़ी होर्डिंग वॉर, OTT कंपनी ने पूछा- हम आपके हैं कॉर्न
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पठान' बॉलीवुड में एक पूरे स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत करेगी। फिल्म में कथित तौर पर शाहरुख की फिल्म, सलमान खान की 'टाइगर' और ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' के बीच कनेक्शन दिखाई देगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद शाहरुख दो और फिल्मों जवान और डंकी में नजर आएंगे। फैंस को इन तीनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Satish Shah: 'साराभाई वर्सेस सारा भाई' फेम सतीश शाह का लंदन में उड़ाया गया मजाक, एक्टर के जवाब ने की बोलती बंद