फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई की सड़क पर शूटिंग कर रही थीं ऐश्वर्या, तभी हो गया इतना बड़ा हादसा...

Mon, 06 Nov 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Mon, 06 Nov 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
Assistant Director Hospitalised After Accident On Set Of Aishwarya Rai Starrer Film Fanney Khan
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय मुंबई में फिल्म 'फन्ने खान' की शूटिंग कर रही थीं। सड़क किनारे एक सीन को शूट किया जा रहा था जिसमें ऐश्वर्या को एक टैक्सी रोकनी थी। शूटिंग किसी आर्टिफिशियल सेट पर नहीं बल्कि असली लोकेशन पर हो रही थी। सीन की तैयारियां चल रही थीं। ऐश्वर्या भी सेट पर पहुंच चुकी थीं। तभी पीछे से तेज रफ्तार में एक बाइक आई और हादसा हो गया।


पढ़ें: फिल्म 'फन्ने खान' में ऐश्वर्या राय का लुक Leak, देखिये तस्वीरें
 
Assistant Director Hospitalised After Accident On Set Of Aishwarya Rai Starrer Film Fanney Khan
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या के फैन्स के लिए राहत की बात ये है उन्हें कोई चोट नहीं आई। मोटर साइकिल ने जिस महिला को टक्कर मारी वह फिल्म 'फन्ने खान' की तीसरी असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। सीन लाइन अप करने के लिए वह सड़क पार कर रही थीं।  उन्होंने कान में वॉकी-टॉकी का हेडफोन लगा रखा था। इस वजह से उन्हें पीछे से आ रही मोटरसाइकिल की हॉर्न सुनाई नहीं दी और टक्कर लगते ही जमीन पर गिर गईं। 

Assistant Director Hospitalised After Accident On Set Of Aishwarya Rai Starrer Film Fanney Khan
Aishwarya Rai Bachchan

पास में खड़ी ऐश्वर्या फौरन भाग कर वहां पहुंचीं लेकिन उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें महिला के करीब नहीं जाने नहीं दिया। एक्सिडेंट के बाद असिस्टेंट डायरेक्टर को फौरन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Assistant Director Hospitalised After Accident On Set Of Aishwarya Rai Starrer Film Fanney Khan
Fanney Khan

फिल्म 'फन्ने खान' डच फिल्म 'एव्रीबडी फेमस' पर आधारित है। निर्माता राकेश ओम प्रकाश मेहरा की यह फिल्म विश्व भर में अगले साल 13 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या एक पॉप स्टार की भूमिका निभा रही हैं। 

पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद से ऐश्वर्या राय इस्तेमाल कर रहीं ये खास चीज, चुपचाप कर देती हैं ऑर्डर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed