{"_id":"5baf3644867a55239a792e44","slug":"assistant-director-support-tanushree-after-she-revealed-about-her-herresment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री के आरोपों पर असिस्टेंट डॉयरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री के आरोपों पर असिस्टेंट डॉयरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच में शुरू हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बॉलीवुड के नामी सितारों की तरफ से प्रतिक्रिया आने के बाद इस मामले ने अब एक बड़ा रूप ले लिया है। हॉर्न ओके प्लीज की असिस्टेंट डॉयरेक्टर शाइनी ने तनुश्री को सही बताते हुए एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। शाइनी ने अपने बयान में कहा है कि जब फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग हो रही थी, तब तनुश्री नाना पाटेकर के साथ काम करने में असहज हो रही थीं।
2 of 4
tanushree dutta
शाइनी ने कहा है कि 'एक आइटम सांग की शूटिंग के बाद फिल्म की शूटिंग जल्द ही खत्म होने वाली थी। फिल्म को लेकर सारा काम लगभग पूरा हो गया था, फिल्म का गाना शूट हो रहा था। वैसे आमतौर पर जब गाना शूट किया जाता है तो वहां असिस्टेंट डॉयरेक्टर नहीं होते हैं, लेकिन हम सेट पर ही थे। हम सभी यह देख सकते थे कि शूटिंग के दौरान तनुश्री खुद को काफी असहज महसूस कर रही थीं। जब यह घटना हो रही थी मैं वहां से थोड़ी ही दूर पर बैठी थी। इसलिए मैं यह नहीं बता सकती कि असली बात वहां क्या हुई थी'।
3 of 4
tanushree
लेकिन मैंने यह देखा कि तनुश्री बहुत अप्सेट थीं। वह गुस्से में वैनिटी वैन में चली गई। सेट पर सभी बातें करने लगे। मैं यह नहीं कह सकती कि नाना वैनिटी वैन में गए थे कि नहीं। लेकिन कुछ समय बाद तनुश्री सेट पर वापस आईं और जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। सेट पर लोग कह रहे थे कि हीरोइन कॉपरेट नहीं कर रही है। सभी उनको शांत करने में लगे हुए थे। मेरे डॉयरेक्टर मुकेश सारंग मराठी में सभी से बात कर रहे थे। तनुश्री इसी बीच गुस्से में अपनी कार में जाकर बैठ गईं। बाद में तनुश्री की जगह राखी सावंत को ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
tanushree dutta
आपको बता दें कि नाना पाटेकर ने तनुश्री के आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया है। नाना ने कहा है कि, वह जल्द ही तनुश्री पर कानूनी कार्यवाही करेंगे। वहीं कहा जा रहा है कि तनुश्री को आज शाम तक कानूनी नोटिस मिल जाएगा, जिसके बाद ही पता चलेगा कि यह विवाद अब क्या नया मोड़ लेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।