फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atal: बड़े पर्दे पर बड़े अटल से पहले छोटे पर्दे पर छोटे अटल की बारी, जल्द आ रहा बाल अटल की कहानियों का नया शो

Sat, 14 Oct 2023 12:36 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sat, 14 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Atal new TV show to coming soon based on Atal Bihari Vajpayee childhood before pankaj tripathi Main Atal Hoon
फिल्म 'मैं अटल हूं' और सीरियल 'अटल' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'मैं अटल हूं' का मामला भले मुंबई हाईकोर्ट पहुंच जाने के चलते इसकी रिलीज दिसंबर में मुश्किल नजर आ रही है, लेकिन उससे पहले वाजपेयी की जिंदगी पर अब छोटे पर्दे के लिए धारावाहिक का ‘अटल‘ का निर्माण शुरू होने जा रहा है। धारावाहिक 'अटल' के माध्यम से अटल बिहारी के  बचपन के अनकहे पहलुओं को दिखाया जाएगा। 

Atal new TV show to coming soon based on Atal Bihari Vajpayee childhood before pankaj tripathi Main Atal Hoon
अटल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एंड टीवी पर जल्द ही प्रसारित होने जा रहे धारावाहिक 'अटल' में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के  बचपन के अनकहे पहलुओं के साथ-साथ उन घटनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा, जिनकी वजह से वह राजनीति में आए और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। अटल बिहारी वाजपेयी ने कार्यकाल में ऐसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिसने देश की नियति तय की और इसे वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। अटल बिहारी वाजपेयी ने निर्णायक कार्यों से इतिहास के पन्नों में अपना नाम अंकित किया और ऐसी अतुलनीय विरासत छोड़कर गये, जिसने अपार कामयाबी और प्रगति के एक युग को परिभाषित किया।
Guthlee Ladoo: 'गुठली लड्डू' से जातिवादी शब्द हटाने की मांग पर HC सख्त, सेंसर बोर्ड को दिया फैसला लेने का आदेश

Atal new TV show to coming soon based on Atal Bihari Vajpayee childhood before pankaj tripathi Main Atal Hoon
अटल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रभावशाली नेता थे और भारतीयों के दिलों में उनके लिए अत्यधिक सम्मान है। एंड टीवी अपने शो ‘अटल‘ के माध्यम से उनके बचपन के अनकहे पहलुओं को प्रस्तुत करेगा। इस शो में एक ऐसे नेता के जीवन के आरंभिक वर्षों की कहानी दिखाई जाएगी, जिसने भारत की नियति को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही इस शो की कहानी में उनकी मां  के साथ उनके संबंध पर प्रकाश डाला जायेगा, जिन्होंने उनकी आस्थाओं, मूल्यों और चिन्तन पर गहरा प्रभाव डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Atal new TV show to coming soon based on Atal Bihari Vajpayee childhood before pankaj tripathi Main Atal Hoon
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एंड टीवी  हाल ही में अपने शो ‘अटल‘ का प्रोमो रिलीज किया है। इस शो के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन और युवावस्था का किरदार निभाने वाले किरदार का चयन अभी बाकी है। धारावाहिक की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर काफी सरगर्मी देखी जा रही है। चैनल इस बारे में अपनी बाकी योजनाओँ का खुलासा जल्द करने वाला है।
Zakir Khan: जाकिर खान ने रचा इतिहास, लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाले पहले एशियाई कॉमेडियन बने

विज्ञापन
Atal new TV show to coming soon based on Atal Bihari Vajpayee childhood before pankaj tripathi Main Atal Hoon
मैं अटल हूं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'मैं अटल हूं' की कहानी उल्लेख एन पी की पुस्तक 'द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिक्स एंड पैराडॉक्स' पर आधारित बताई गई थी। लेकिन, अब इस किताब से फिल्म का नाता तोड़ने के चलते किताब पर फिल्म बनाने के अधिकार रखने वालों ने इस बाबत बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन रवि जाधव कर रहे हैं।



Kishor Kumar: मिठाई का डिब्बा पकड़ाकर चल देते थे रिश्तेदार, फोकटियों से पीछा छुड़ाने के लिए उठाया नायाब कदम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed