फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Athiya Shetty: बोल्ड तस्वीरों से अथिया ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोलीं- ऐसे होती है इतवार की सुबह

Sun, 07 Aug 2022 07:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 07 Aug 2022 07:44 PM IST
विज्ञापन
Athiya Shetty shares black and white bold photos netizens comments you made our sunday more better
अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। फैंस भी अपनी चहेती अदाकारा की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अथिया एक बार फिर चर्चा में हैं। अथिया ने इन तस्वीरों के जरिए फैंस को यह बताया है कि इतवार के दिन उनकी सुबह कुछ इस अंदाज में होती हैं।

Athiya Shetty shares black and white bold photos netizens comments you made our sunday more better
अथिया शेट्टी

साझा कीं दो तस्वीरें
बता दें कि अथिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरो में उनका लुक बेहद शानदार लग रहा है। बता दें कि अथिया ने अपने पोस्ट में कुल दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वह बेड पर बैठी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में भी वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। 

Athiya Shetty shares black and white bold photos netizens comments you made our sunday more better
अथिया शेट्टी

अलसाई हुई आईं नजर
दोनों तस्वीरों में अथिया काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होने कैप्शन में लिखा है, 'ओह, संडे।' इसके साथ उन्होंने हार्ट, फ्लोवर, चाय, लैपटॉप और ईमेल इमोजी पोस्ट किए हैं। अथिया की इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इतवार को देर तक सोती हैं। तस्वीरों में वह अलसाई हुई नजर आ रही हैं। मगर, उनका लुक कमाल का लग रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन
Athiya Shetty shares black and white bold photos netizens comments you made our sunday more better
अथिया शेट्टी - फोटो : Instagram: @suniel.shetty

मुस्कान के कायल हुए फैंस
अथिया की इन तस्वीरों पर काफी फैंस की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। वहीं, टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'टॉप ऑफ द मॉर्निंग।' वहीं एक यूजर ने कमेंट किया है, 'मुझे सच बताओ, ओह संडे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी मुस्कान ने तो दिन बना दिया।' एक यूजर ने लिखा, 'आपकी स्माइल बहुत प्यारी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed