{"_id":"62efbb30b5f97e3bb3444de9","slug":"sohail-khan-wife-seema-sajdeh-clarifies-why-she-called-ananya-pandey-vijay-deverakonda-song-aafat-nonsense","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Seema Sajdeh: सीमा सचदेह ने अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा के सॉन्ग आफत को कहा 'बकवास', ये थी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Seema Sajdeh: सीमा सचदेह ने अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा के सॉन्ग आफत को कहा 'बकवास', ये थी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 07 Aug 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इस समय अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में मेकर्स अब तक इस फिल्म के तीन गाने रिलीज कर चुके हैं। हाल ही में लाइगर का तीसरा गाना 'आफत' रिलीज किया गया था। जो फैंस को काफी पसंद आया और कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रियाओं की झड़ी सी लग गई। हालांकि इसी बीच सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेह के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने इस गाने को बकवास बताया, हालांकि उन्होंने साथ ही यह भी साफ किया कि आखिर वह ऐसा क्यों कह रही हैं।
2 of 4
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा
- फोटो : insta
'लाइगर' के गाने आफत की बात करें तो इसे तनिष्क बागची द्वारा कंपोज किया गया है और रश्मि विराग ने लिखा है। इससे पहले इस फिल्म को दो गाने अकड़ी-पकड़ी और वाट लगा देंगे भी रिलीज हो चुके हैं, जो फैंस को काफी पसंद आए और अब 'आफत' भी धूम मचा रहा है। फैंस को विजय देवरकोंडा की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
3 of 4
लाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'लाइगर' के सॉन्ग 'आफत' को रिलीज होने के बाद अनन्या पांडे ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी प्रमोट किया और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'आफत' हमारा वाइब सॉन्ग देखे अभी। 'आफत' गाने में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है और एक्ट्रेस के कमेंट बॉक्स में जैसे कमेंट की बाढ़ सी आ गई है। इसी क्रम में फैशन डिजाइनर सीमा सचदेह ने अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा- क्या बकवास है...हालांकि इसके आगे उन्होंने लिखा- इसका मतलब है इल्लीगली हॉट। बता दें कि अनन्या पांडे की मां भावना पांडे और सीमा सचदेह की एक दूसरे संग अच्छी बॉन्डिंग हैं। इसी वजह से एक्ट्रेस के साथ भी उनका रिश्ता अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें 'लाइगर' की तो इस फिल्म में विजय देवरकोंडा एक फाइटर का किरदार अदा कर रहे हैं और इसी के साथ उनका बॉलीवुड में डेब्यू भी होने जा रहा है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के अलावा एक्ट्रेस सौम्या कृष्णन भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।