फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हीरो' में फ्लॉप होने के बाद सुनील शेट्टी की बेटी ने लिया चौंकाने वाला फैसला, अब करेंगी ये काम

Sun, 10 Jun 2018 06:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 10 Jun 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
athiya shetty will work in a movie based on football
आथिया शेट्टी

डेब्यू फिल्म 'हीरो' (2015) के फ्लॉप होने और 'मुबारकां' (2017) में खास पहचान न मिलने के बाद सुनील शेट्टी की बेटी आथिया अब रोमांटिक से अलग इमेज बनाने की कोशिश में लग गई हैं। वह खुद को पर्दे पर रफ-टफ गर्ल के रूप में पेश करना चाहती हैं। 


 

athiya shetty will work in a movie based on football
अथिया शेट्टी
आथिया ने गुलशन ग्रोवर के यूएस में रहने वाले बेटे निर्माता संजय ग्रोवर की फुटबॉल पर आधारित एक फिल्म साइन की है। यह फिल्म एक कश्मीरी लड़की अफशान आशिक की बायोपिक है। जो कुछ समय पहले कश्मीर में पत्थरबाज के रूप में चर्चित हुई थी परंतु अब मुंबई में रह कर क्लब फुटबॉल खेलती है। 

 
athiya shetty will work in a movie based on football
अथिया शेट्टी
अफशान ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मिलकर राज्य में लड़कियों के लिए खेलों की सुविधाएं मांगी थी और खुद लड़कियों की एक फुटबॉल टीम खड़ी कर ली थी, जिसे वह कोचिंग देती थीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
athiya shetty will work in a movie based on football
athiya shetty - फोटो : Twitter
अफशान की इसी कहानी को मनीष हरिशंकर डायरेक्ट कर रहे हैं। वह इससे पहले 'चारफुटिया छोकरे' (2014) और 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' (2017) बना चुके हैं। दोनों फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही थीं। लेकिन अफशान की बायोपिक होप सोले से वह नई शुरुआत करना चाहते हैं। 

 
विज्ञापन
athiya shetty will work in a movie based on football
अथिया शेट्टी
सूत्रों के अनुसार बीते छह महीने से फिल्म की तैयारियां और इस रोल के लिए आथिया से बात चल रही थी। अब इसे अंतिम रूप दे दिया गया है। शूटिंग इसी साल शुरू होगी। रोल की तैयारी के लिए अथिया इन दिनों फुटबॉल की ट्रेनिंग भी ले रही हैं। इसके अलावा कश्मीरी लहजा भी सीख रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed