फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atithi Bhooto Bhava: प्रतीक गांधी की फिल्म का ट्रेलर जारी, जानें कब और कहां देख पाएंगे ‘अतिथि भूतो भव’

Fri, 16 Sep 2022 04:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 16 Sep 2022 04:26 PM IST
सार

ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स हर दिन फैंस के लिए कुछ ना कुछ नया पेश करते ही रहते हैं। ओटीटी के बढ़ते विस्तार को देखते हुए अब फिल्मों को भी सीधे ओटीटी पर ही रिलीज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Atithi Bhooto Bhava starring Jackie Shroff Pratik Gandhi and Sharmin Segal trailer Out check details here
‘अतिथि भूतो भव’ का ट्रेलर जारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स हर दिन फैंस के लिए कुछ ना कुछ नया पेश करते ही रहते हैं। ओटीटी के बढ़ते विस्तार को देखते हुए अब फिल्मों को भी सीधे ओटीटी पर ही रिलीज किया जा रहा है। इसी क्रम में अब एक और फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। हाल ही में ‘अतिथि भूतो भव’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म में स्कैम 1992 से मशहूर हुए अभिनेता प्रतीक गांधी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। 

Atithi Bhooto Bhava starring Jackie Shroff Pratik Gandhi and Sharmin Segal trailer Out check details here
अतिथि भूतो भव - फोटो : Social media

हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म  है, जिसकी कहानी अन्य हिंदी फिल्मों से काफी अलग और दिलचस्प रहने वाली है। फिल्म में प्रतीक श्रीकांत शिरोडकर नाम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में प्रतीक उर्फ श्रीकांत एक ऐसे भूत से मिलता है, जो दावा करता है कि पिछले जन्म में वो श्रीकांत का पोता था। प्रतीक गांधी के अवाला फिल्म में जैकी श्रॉफ, शरमीन सेगल और दिविना ठाकुर भी लीड रोल में दिखाई देंगी। 

Atithi Bhooto Bhava starring Jackie Shroff Pratik Gandhi and Sharmin Segal trailer Out check details here
अतिथि भूतो भव - फोटो : Social media

फिल्म के बारे  में अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा कि, “मैंने कई बड़े किरदार निभाए हैं, लेकिन अतिथि भूतो भव में माखन सिंह का किरदार कुछ अलग है। भूत का चित्रण करना बहुत ही रोमांचक था और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे उतना ही पसंद करेंगे, जितना हमें इसे बनाने में मजा आया। वहीं, प्रतीक गांधी ने कहा कि "अतिथि भूतो भव एक मनोरंजक फिल्म है और भावनाओं से भरी है। मेरा झुकाव स्क्रिप्ट की ओर था, क्योंकि इसकी कहानी अलग थी। अतिथि भूतो भव एक हल्की-फुल्की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जो दर्शकों से जुड़ेगी और उन्हें फिर से प्यार में विश्वास दिलाएगी। ”

विज्ञापन
विज्ञापन
Atithi Bhooto Bhava starring Jackie Shroff Pratik Gandhi and Sharmin Segal trailer Out check details here
अतिथि भूतो भव - फोटो : Social media

वहीं फिल्म के निदेशक हार्दिक गज्जर ने कहा कि, "अतिथि भूतो भव वास्तव में मेरे दिल के करीब है, लेकिन साथ ही यह एक महत्वपूर्ण फिल्म भी है। ऐसे समय में जब आपके विचार व्यक्त करने के लिए अनगिनत मंच हैं, हमें अपनी भावनाओं को व्यक्त करना मुश्किल हो रहा है। यह फिल्म इस बात पर भी प्रकाश डालती है कि प्रेम की शक्ति जीवन और मृत्यु से परे हो सकती है।” यह फिल्म 23 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की जा सकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed