फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले महीने शुरू होगी अक्षय-धनुष-सारा की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग, बिहार और मदुरई में लगेंगे सेट

Wed, 12 Feb 2020 02:28 PM IST
प्रतीक्षा राणावत अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 12 Feb 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
atrangi re shooting to be started next month, sets to be located in bihar and madurai
Akshay Kumar, Sara Ali Khan and Dhanush - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आनंद एल रॉय निर्देशत फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है। फिल्म अपनी स्टारकास्ट अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान को लेकर पहले ही चर्चा में बनी हुई है। तीनों ही पहली बार एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगने शुरू हो गई है जिनपर आनंद ने खुलकर बात की है।

atrangi re shooting to be started next month, sets to be located in bihar and madurai
anand l rai - फोटो : social media

आनंद एल रॉय ने कहा, 'फिल्म के शीर्षक का मतलब है 'अजीब अजीब'। मुझे इस तरह की स्टारकॉस्ट की जरूरत थी जो सवाल खड़े कर सके। मेरे सभी किरदार अजीब हैं और यह उनका भावुक सफर होगा।' इस फिल्म में अक्षय, सारा और धनुष को कास्ट किए जाने के बारे में आनंद ने कहा कि वह कास्टिंग को ऐसे काम के तौर पर नहीं देखते हैं जो काफी पेचीदा हो। वह ऐसे भागीदारों को खोजते हैं जो सफर में उनकी ही तरह उत्साहित रहें। वह अपने आपको खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें इन तीनों कलाकारों का साथ मिला। घोषणा के समय से ही अक्षय के किरदार को लेकर भी  संशय चल रहा था कि फिल्म में उनका सिर्फ कैमियो होगा। इसपर आनंद ने कहा कि यह कैमियो नहीं होगा। फिल्म में उनका काफी अहम किरदार है।

atrangi re shooting to be started next month, sets to be located in bihar and madurai
Dhanush And Sara Ali Khan - फोटो : Social Media

जानकारी के अनुसार धनुष और सारा इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू कर सकते हैं। यह शूटिंग बिहार और मदुरई में संपन्न होगी। वहीं अक्षय कुमार मध्य अप्रैल के बाद इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। फिल्म की शूटिंग कुल 80-90 दिनों तक चलेगी जो जुलाई तक खत्म हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
atrangi re shooting to be started next month, sets to be located in bihar and madurai
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अक्षय पहले ही बता चुके हैं कि उन्होंने फिल्म के लिए दस मिनट में ही हां कह दिया था। यह काफी रोचक किरदार है। ऐसे किरदार को वह किसी भी तरह अपने हाथों से नहीं जाने देना चाहते थे। इस रोल को वह पूरी जिंदगी याद रखूंगा। 'अतरंगी रे' अगले साल वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो सकती है।

पढ़ें: 'अंग्रेजी मीडियम' के ट्रेलर से ठीक एक दिन पहले इरफान ने भेजा भावुक संदेश, लोगों से की यह खास अपील 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed