{"_id":"66b794fa4a906b652b0d38e8","slug":"auron-mein-kahan-dum-tha-box-office-collection-day-9-ajay-devgn-tabu-neeraj-pandey-film-total-earnings-2024-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AMKDT Box Office Collection: 'औरों में कहां दम था' हुई बुरी तरह फ्लॉप, नौवें दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
AMKDT Box Office Collection: 'औरों में कहां दम था' हुई बुरी तरह फ्लॉप, नौवें दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' बॉक्स ऑफिस पर बेदम साबित हुई है। दो बड़े सितारों और नीरज पांडे जैसे शानदार निर्देशक के बावजूद यह फिल्म कमाई के लिए तरस रही है। 2 अगस्त 2024 को रिलीज हुई यह फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धराशायी नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने नौवें दिन कितना कलेक्शन किया।
2 of 5
औरों में कहां दम था रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यूं तो अजय देवगन के करियर में उनकी बहुत सी फिल्में असफल रही हैं, लेकिन 'औरों में कहां दम था' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन ऐसा रहेगा इसकी कल्पना खुद अभिनेता ने भी नहीं की होगी। फिल्म की ओपनिंग अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्म सरफिरा से भी कम रही और पहले सप्ताहांत में ही इस फिल्म का दम निकल गया।
3 of 5
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
वहीं, पहले हफ्ते में इस फिल्म ने महज 10.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते में भी यह फिल्म महज लाखों में कमाई कर रही है। आठवें दिन फिल्म ने 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक नौवें दिन फिल्म ने 37 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 10.82 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
फिल्म 'औरो में कहां दम था' का बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से यह फिल्म अपनी लागत का महज 10 फीसदी कमाई ही भारतीय बॉक्स ऑफिस से कर सकी है। अजय देवगन जैसे सितारे की मौजूदगी भी इस फिल्म की किस्मत नहीं बदल सकी है।
विज्ञापन
5 of 5
औरों में कहां दम था रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।