औरों में कहां दम था जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू अहम भूमिकाओं में हैं। उनके अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल, साई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। यह पहला मौका है जब नीरज और अजय किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। यही वजह है कि दर्शकों को फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। अब सभी को इस फिल्म का इंतजार है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको नीरज पांडे के निर्देशन में बनी पिछली पांच फिल्मों का हाल बताने जा रहे हैं।
Neeraj Pandey: अ वेडनेस डे से लेकर अय्यारी तक, कैसा रहा नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्मों का हाल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अय्यारी साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। निर्देशन के साथ इस फिल्म का लेखन भी नीरज पांडे ने किया था। तगड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई थी। कमाई के मामले में यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि यह मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह के जीवन के संघर्षों से लेकर उनकी कामयाबी के सफर तक की कहानी बयां करने वाली फिल्म थी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 133.04 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन बजट ज्यादा होने के कारण यह टिकट खिड़की पर औसत घोषित की गई।
फिल्म बेबी में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, राणा दग्गुबाती और डैनी डेन्जोंगपा जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 95.56 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस कमाई के साथ इसे सेमी-हिट की श्रेणी में रखा गया था।
साल 2013 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 66.8 करोड़ की कमाई की थी। टिकट खिड़की पर यह फिल्म सेमी-हिट साबित हुई थी।