फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avantika Malik: इमरान खान की मानसिक स्थिति पर एक्स वाइफ अवंतिका मलिक ने कसा तंज? बोलीं- कोई भी मुखौटा...

Thu, 07 Sep 2023 05:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 07 Sep 2023 05:36 PM IST
सार

इमरान खान ने हाल ही में अपनी मानसिक स्थिति बयां कर खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं, अब उनकी एक्स वाइफ अवंतिका मलिक का गुप्त नोट इंटरनेट जगत की हलचल बढ़ा रहा है। 
 

विज्ञापन
Avantika Malik Cryptic Quotes After ex husband Imran Khan Mental Health Post said The Way You Treat Me
अवंतिका मलिक-इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान खान बीते लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। साथ ही वह कुछ वक्त से सोशल मीडिया की लाइमलाइट से भी पूरी तरह गायब थे। वहीं, अभिनेता हाल ही में अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए, जिसमें उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य संघर्षों का जिक्र करते हुए एक लंबा नोट लिखा। इसी बीच उनकी एक्स वाइफ अवंतिका मलिक का ताजा पोस्ट भी सामने आते ही चर्चाओं का विषय बन गया है। अवंतिका ने गुप्त नोट साझा किया है, जिसे नेटिजन्स इमरान खान के पोस्ट से जोड़कर देख रहे हैं। 

Avantika Malik Cryptic Quotes After ex husband Imran Khan Mental Health Post said The Way You Treat Me
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान खान के जरिए डिप्रेशन पर बात करने के बाद एक्स वाइफ अवंतिका मलिक के गुप्त नोट ने इंटरनेट जगत की हलचल बढ़ा दी है। नेटिजन्स अवंतिका के पोस्ट को इमरान पर कटाक्ष मान रहे हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले 'जाने तू या जाने ना' एक्टर ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'ट्रिगर चेतावनी आत्म नुकसान...चुप्पी साधने के लिए माफ करें। जब आप अंधेरे में इतने लंबे समय तक रहते हैं, तो धूप पहली बार में असहनीय लगती है। मैं प्यार, समर्थन और प्रोत्साहन के इतने सारे संदेशों से भर गया हूं और यह मुझे अजीब लगा।'

Avantika Malik Cryptic Quotes After ex husband Imran Khan Mental Health Post said The Way You Treat Me
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान खान ने आगे जोड़ा, 'मैं इतनी सकारात्मकता को पचा नहीं सका इसलिए इसके बजाय मैं बदसूरत शब्दों की तलाश में गया, आहत करने वाले लोग, जो मेरे सिर में हो रही आवाजों से मेल खाते हैं क्योंकि यह मुझे ज्यादा पहचाने से लगते हैं। मैंने रेडिट चेक किया, न्यूजपेपरर्स के कॉमेंट सेक्शन पर गया, जहां भी मैं अपने आप को काटने के लिए पर्याप्त रूप से बुरी बातें पा सकता था।'

Chandramukhi 2: 'चंद्रमुखी 2' में कंगना रणौत के अभिनय से काफी खुश हैं ज्योतिका, पोस्ट साझा कर जमकर की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Avantika Malik Cryptic Quotes After ex husband Imran Khan Mental Health Post said The Way You Treat Me
अवंतिका मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान खान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही छा गया और उन्हें लोगों की ओर से काफी सहानुभूति मिली। हालांकि, अवंतिका मलिक का गुप्त नोट देखकर कयास लगाया जा रहा है कि उन्हें पूर्व पति का यह पोस्ट बिल्कुल रास नहीं आया है। अवंतिका ने नोट में लिखा है, 'मैं आपको उस तरह से जज करूंगी जिस तरह से मेरे साथ व्यवहार किया गया है, न कि बेकार की नैतिक बातों से। जो आप दावा करते हैं कि आप में हैं, लेकिन वो आप में हैं नहीं- मारिया कॉन्सिगिलियो।' अवंतिका के जरिए साझा किए गए एक अन्य कोट में लिखा है, 'अंत में, लोगों के पास हमेशा अपने आप का खुलासा करने का एक तरीका होता है कि वे कौन हैं। आपको बस उन्हें ऐसा करने के लिए जगह और समय देना होगा। कोई भी मुखौटा हमेशा के लिए नहीं पहना जा सकता है।'

Kangana Ranaut: पाकिस्तानी अभिनेत्री ने कंगना रणौत को लगाई लताड़, 'क्वीन' को तमाचा जड़ना चाहती हैं नौशीन शाह

विज्ञापन
Avantika Malik Cryptic Quotes After ex husband Imran Khan Mental Health Post said The Way You Treat Me
इमरान खान फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान खान ने 10 जनवरी, 2011 को अपनी बचपन की दोस्त अवंतिका के साथ शादी की थी। इसके बाद, इस जोड़े के घर 9 जून, 2014 को एक बच्ची का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने प्यार से इमारा रखा। हालांकि, आठ वर्ष की शादीशुदा जिंदगी के बाद 2019 में अवंतिका और इमरान अलग हो गए। जनवरी 2021 में कई रिपोर्टों के अनुसार, माना जाता था कि इमरान का साउथ अभिनेत्री लेखा वाशिंगटन के साथ अफेयर था। हालांकि, इन अफवाहों पर दोनों में से किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed