सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

एवेंजर्स के स्टंट निर्देशक ने फिल्माए फिल्म 'वॉर' के खतरनाक सीन, चार चोटी के स्टंट निर्देशक एक साथ

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 19 Jul 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Avengers Stunts director sea young oh will direct Stunts in Hrithik Roshan and Tiger Shroff film war
war teaser - फोटो : Twitter
देश में मार्वल स्टूडियोज की एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों के करोड़ों चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खुशखबरी ये है कि मशहूर साउथ कोरियाई फाइट मास्टर और एक्शन डायरेक्टर सी यॉन्ग ओह किसी भारतीय फिल्म में पहली बार मारधाड़ वाले दृश्य निर्देशित करने जा रहे हैं। उनके डिजाइन किए एक्शन दृश्यों की सबसे ज्यादा तारीफ एवेंजर्स- एज ऑफ अल्ट्रॉन में हो चुकी है। इसके अलावा ओह का काम पोकेमॉन एक्सवाई और स्नोपियरस जैसी फिल्मों में भी दुनिया भर में प्रशंसा बटोर चुका है।
Trending Videos
Avengers Stunts director sea young oh will direct Stunts in Hrithik Roshan and Tiger Shroff film war
SeaYoung Oh - फोटो : imdb
दक्षिण कोरिया के इस स्टंट निर्देशक को काम मिला है यशराज फिल्म्स की दो अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म वॉर में। ऋतिक रोशन, वाणी कपूर और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म में हॉलीवुड के एक और स्टंट निर्देशक पॉल जेनिंग्स के काम करने की जानकारी हम आपको पहले ही दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Avengers Stunts director sea young oh will direct Stunts in Hrithik Roshan and Tiger Shroff film war
war teaser - फोटो : Twitter
फिल्म में दरअसल कुल चार स्टंट निर्देशक हैं। जेनिंग्स और ओह के अलावा सेफ हाउस, आई इन द स्काई, डेथ रेस जैसी फिल्मों में कारों की भाग-दौड़ और एक दूसरे का पीछा करने वाले दृश्यों में महारत रखने वाले स्टंट निर्देशक फ्रैंज स्पिलहॉस की सेवाएं भी यशराज फिल्म्स ने फिल्म वॉर के लिए ली हैं। और फिल्म के चौथे स्टंट निर्देशक हैं परवेज शेख जो इससे पहले टाइगर जिंदा है, जंगली, केसरी और मैरी कॉम जैसी फिल्मों में अपना कमाल दिखा चुके हैं।
Avengers Stunts director sea young oh will direct Stunts in Hrithik Roshan and Tiger Shroff film war
war teaser - फोटो : Twitter
इस बारे में बात करने पर फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘हम दर्शकों के लिए एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं जिसके एक्शन सीन्स देखते समय उनके खून की रफ्तार तेज हो जाए। हमने दुनिया के चार चोटी के स्टंट निर्देशक इसीलिए लिए हैं ताकि फिल्म का हर सीन बेहतरीन हो और इनमें जबर्दस्त विविधता भी नजर आए। ये चारों स्टंट निर्देशक हवा, धरती, बर्फ और समुद्र में एक्शन सीन रचने के सबसे काबिल लोग हैं और भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म वॉर एक ऐसा अनुभव होगा जो उन्होंने इससे पहले कभी महसूस नहीं किया होगा।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed