फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 साल बड़े नाना पाटेकर के साथ लिव इन में थीं ये एक्ट्रेस, ब्रेकअप के बाद बिजनेस टाइकून से की शादी

Fri, 27 Jul 2018 04:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
ayesha jhulka birthday special life story

90 के दशक की एक्ट्रेस आयशा जुल्का का जन्म 28 जुलाई 1972 को श्रीनगर में हुआ था। आयशा ने केवल 11 साल की उम्र में 1983 में आई फिल्म 'कैसे-कैसे लोग' से डेब्यू किया था। उन्होंने अपने 27 साल के करियर में करीब 52 फिल्में की हैं।

ayesha jhulka birthday special life story

आयशा जुल्का ने फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में आमिर खान की बचपन की दोस्त अंजलि का रोल निभाया था। फिल्म में आयशा के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। उनकी मुख्य फिल्मों में 'बलमा', 'रंग', 'वक्त हमारा है' और 'दलाल' शामिल है।

ayesha jhulka birthday special life story

आयशा जुल्का का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। फिल्मों में आयशा और अक्षय कुमार की जोड़ी को जहां दर्शकों ने खूब पसंद किया तो वहीं उनके अफेयर के किस्से भी उस दौरान बॉलीवुड गलियारों में चल रहे थे लेकिन अक्षय उस वक्त इस रिलेशनशिप को लेकर गंभीर नहीं थे। जिसकी वजह से अक्षय के साथ आयशा ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ayesha jhulka birthday special life story

1993 में आयशा जुल्का ने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ 'दलाल' की। फिल्म के साथ ही दोनों का अफेयर शुरू हो गया। कहा तो यहां तक जाता है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। फिल्म में काफी बोल्ड सीन थे लेकिन जिसकी वजह से यह मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया था। शायद यह फिल्म करना आयशा जुल्का की एक बड़ी गलती थी क्योंकि इसके बाद उनका करियर लगभग खत्म हो गया।

विज्ञापन
ayesha jhulka birthday special life story

साल 2003 में आयशा जुल्का ने नाना पाटेकर के साथ फिल्म 'आंच' में खूब बोल्ड सीन्स दिए। फिल्म में आयशा और नाना के बीच इंटीमेट सीन फिल्माए गए जिसके बाद दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए और लिव इन में रहने लगे। उस वक्त मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर के बीच भी नजदीकियों की खबरें थीं। कहा जाता है आयशा जुल्का की वजह से मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर के बीच ब्रेकअप हो गया। हालांकि आयशा और नाना के बीच भी रिश्ता ज्यादा दिन चल नहीं पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed