फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Ke ShriRam: सप्तमी से गोरखपुर में गूंजेगा जय श्री राम, मुंबई के दिग्गज तकनीशियनों का इसलिए लगा मेला

Fri, 20 Oct 2023 11:39 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 20 Oct 2023 11:39 AM IST
सार

अभिनेता और सांसद रवि किशन इन दिनों अपने आगामी म्यूजिक एल्बम 'अयोध्या के श्रीराम' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस एल्बम की शूटिंग नवरात्रि की सप्तमी से शुरू होने जा रही है।
 

विज्ञापन
Ayodhya Ke ShriRam Music album shooting start from Saturday in Gorakhpur bhojpuri actor Ravi Kishan in lead
रवि किशन-अयोध्या के श्रीराम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता और सांसद रवि किशन अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में शनिवार यानी नवरात्रि की सप्तमी से 'अयोध्या के श्रीराम' नामक एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करेंगे। यह म्यूजिक वीडियो अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के बारे में है। बताया जा रहा है कि यह म्यूजिक वीडियो रवि किशन के करियर का सबसे महंगा म्यूजिक वीडियो होगा। इस म्यूजिक वीडियो का बजट इतना बड़ा है कि इस बजट में भोजपुरी फिल्म बन जाती है।

Ayodhya Ke ShriRam Music album shooting start from Saturday in Gorakhpur bhojpuri actor Ravi Kishan in lead
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

म्यूजिक वीडियो 'अयोध्या के श्रीराम'  का म्यूजिक वीडियो अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण से जुड़ा हुआ है। रवि किशन कहते हैं, 'हम लोग वसुधैव कुटुम्बकम की परंपरा का निर्वहन करने वाले लोग हैं। हमें सम्पूर्ण मानवजाति की चिंता लगी रहती है, हम प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना करते रहते हैं कि सारी दुनिया में हिंदुत्व का परचम लहराए और हर जगह प्राणियों में सद्भावना हो। हिंदुत्व पर चलने की प्रेरणा हमें हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली है।'

Ayodhya Ke ShriRam Music album shooting start from Saturday in Gorakhpur bhojpuri actor Ravi Kishan in lead
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता रवि किशन ने कहा, 'आज पूरे हिंदुत्व के अलख की ज्योति पूरे विश्व में जल रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  दुबई में भी स्वामी नारायण मंदिर की स्थापना करा चुके हैं और इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को भी दिल्ली के अक्षरधाम में दर्शन करा चुके हैं । ऐसे में जब हम मानवता की बात करते हैं तो यह सम्पूर्ण विश्व की मानव जाति की बात होती है। हम अहिंसा के पुजारी को मानने वाले लोग हैं, और हमारे प्रधानमंत्री भी उसी राह पर चलने के लिए बार बार हमें प्रेरित करते रहते हैं।'

Bigg Boss 17: 'देसी गर्ल' ने बहन मन्नारा को BB17 में किया सपोर्ट, जानिए दोनों के बीच का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ke ShriRam Music album shooting start from Saturday in Gorakhpur bhojpuri actor Ravi Kishan in lead
सीएम योगी आदित्यनाथ-रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता रवि किशन के म्यूजिक वीडियो 'अयोध्या के श्रीराम' की शूटिंग शनिवार से गोरखपुर में शुरू होगी जिसने 500 डांसर भाग लेंगे। इस म्यूजिक वीडियो को डांस डायरेक्टर रिक्की गुप्ता कोरियोग्राफ करेंगे। मीनाक्षी एसआर व प्रणव वर्त के लिखे इस  गीत को माधव एस राजपूत ने गाया है। और, उन्होंने ही इस गीत को संगीतबद्ध भी किया है।

Falguni Pathak: फाल्गुनी पाठक के नाम पर हुई ठगी में पुलिस को बड़ी सफलता, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Ayodhya Ke ShriRam Music album shooting start from Saturday in Gorakhpur bhojpuri actor Ravi Kishan in lead
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बताया जा रहा है कि 'अयोध्या के श्रीराम'  रवि किशन के करियर का सबसे महंगा म्यूजिक वीडियो है। इस म्यूजिक वीडियो का बजट 50 लाख का बताया जा रहा है, जितने में भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग हो जाती है।

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी ने छोड़ा पति का साथ? राज कुंद्रा ने पोस्ट के जरिए किया अलगाव का एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed