फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विकी डोनर' ने असल जिंदगी में भी किया था स्पर्म डोनेट, 12 साल तक डेट करने के बाद की शादी

Fri, 14 Sep 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana birthday special a real sperm donor
ayushmann khurrana

बहुमुखी प्रतिभा के धनी आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एंकर, सिंगर और एक्टर आयुष्मान खुराना ने ग्लैमर की इंडस्ट्री में महज 17 साल की उम्र में कदम रखा था। चैनल वी के शो 'पॉपस्टार्स' में हिस्सा लेने वाले वो सबसे युवा प्रतियोगी थे। फिल्मों में आने से पहले आयुष्मान खुराना रेडियो में बतौर आरजे काम करते थे। बिग एफएम पर उनका शो 'मान न मान, मैं तेरा आयुष्मान' सुपरहिट रहा था। 14 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले आयुष्मान की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें आगे की स्लाइड्स में।

ayushmann khurrana birthday special a real sperm donor
ayushmann khurrana

एमटीवी का पॉपुलर शो रोडीज जीतने के बाद आयुष्मान खुराना चर्चा में आए। इसके बाद आयुष्मान ने बतौर वीजे एमटीवी के लिए कई शोज किए। फिल्मी दुनिया में उन्हें पहला ब्रेक डायरेक्टर शूजित सरकार ने दिया। साल 2012 में आयुष्मान ने शूजित की सुपरहिट फिल्म 'विकी डोनर' से डेेब्यू किया। फिल्म के लिए आयुष्मान कई अवॉर्ड से नवाजे गए।

ayushmann khurrana birthday special a real sperm donor
आयुष्मान खुराना

'विकी डोनर' के बाद आयुष्मान खुराना की गाड़ी चल निकली। इसके बाद उन्होंने 'नौटंकीसाला', 'बेवकूफियां', 'हवाईजादा' कीं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 2015 में आयुष्मान खुराना की फिल्म 'दम लगाकर हईशा' रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद आयुष्मान के करियर ने फिर से रफ्तार पकड़ी और वो इंडस्ट्री में एक के बाद एक हिट देकर जमे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ayushmann khurrana birthday special a real sperm donor
'विकी डोनर' के एक सीन में आयुष्मान खुराना और यमी गौतम

'विकी डोनर' में आयुष्मान ने एक स्पर्म डोनर की भूमिका निभाई है लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि आयुष्मान इस फिल्म से पहले साल 2004 में असल जिंदगी में भी स्पर्म डोनेट कर चुके हैं। जब आयुष्मान से पूछा गया कि क्या उनके घरवालों को इसके बारे में पता था तो उन्होंने बताया कि पिता को मैंने बताया था उन्होंने ही मां को भी बताया हालांकि मां को समझाना पहले मुश्किल था।

विज्ञापन
ayushmann khurrana birthday special a real sperm donor
आयुष्मान खुराना

आयुष्मान ने अपनी दोस्त ताहिरा कश्यप से 2011 में शादी की। दोनों ने एक दूसरे को करीब 11 साल तक डेट किया था। ताहिरा जब 16 साल की थीं तो कॉलेज में दोनों की मुलाकात हुई थी। ताहिरा के पिता तो आयुष्मान को बहुत पसंद करते थे। एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने खुलासा किया था कि ताहिरा के पिता ने तो यहां तक कहा था कि 'ये लड़का तो तुम्हें बहुत खुश रखेगा।' इस कपल के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed