सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर 'शुभ मंगल ज्यादा...' का जलवा कायम, तीसरे दिन जानें 'भूत' का क्या रहा कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 24 Feb 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana film shubh mangal zyada saavdhan and bhoot box office third day collection
Shubh Mangal Zyada Saavdhan and Bhoot - फोटो : twitter
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के साथ इस शुक्रवार को विक्की कौशल की 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' भी रिलीज हुई । दोनों फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है । हालांकि 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए। अब दोनों फिल्मों के तीसरे दिन का कलेक्शन आ गया है । इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि आयुष्मान, विक्की कौशल से आगे निकल गए हैं । 

 

Trending Videos
ayushmann khurrana film shubh mangal zyada saavdhan and bhoot box office third day collection
shubh mangal zyada saavdhan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सबसे पहले बात करते हैं आयुष्मान की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की । इस फिल्म ने तीसरे दिन के कलेक्शन में थोड़ा इजाफा हुआ है। फिल्म ने तीसरे दिन करीब 11 करोड़ रुपये की कमाई की है । वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 11.8 करोड़ रुपये कमाए थे । पहले दिन की बात करें तो फिल्म ने 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानी फिल्म ने तीन दिन में कुल 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
ayushmann khurrana film shubh mangal zyada saavdhan and bhoot box office third day collection
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया
'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का बजट करीब 50 करोड़ है। इसे भारत में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा जितेंद्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता, मानवी हैं। इस फिल्म का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया है ।

 

ayushmann khurrana film shubh mangal zyada saavdhan and bhoot box office third day collection
Vikcy Kaushal Bhoot film - फोटो : twitter

विक्की कौशल की 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' की बात करें तो इस फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन करीब 5.40 करोड़ रहा । दूसरे दिन फिल्म ने 5.52 करोड़ रुपये कमाए थे । वहीं पहले दिन इस फिल्म ने 5.10 करोड़ का कलेक्शन किया। अभी तक ये फिल्म ने 16.02 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इन दोनों फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए साफ है कि आयुष्मान की फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत है।

विज्ञापन
ayushmann khurrana film shubh mangal zyada saavdhan and bhoot box office third day collection
भूत पार्ट वन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म 'भूत' का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है। इस फिल्म में विक्की के अलावा भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा हैं। इस साल यानी 2020 में अब तक रिलीज हुई फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म 'तानाजी' है । वहीं आयुष्मान की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' चौथे नंबर पर है। 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म ने पहले दिन 15.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। 'लव आजकल' फिल्म ने 12.40 करोड़ का, 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' फिल्म ने 10.26 करोड़ का, 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ने 9.55 करोड़ का और पांचवें नंबर पर 'मलंग' फिल्म है। 'मलंग' ने पहले दिन 6.71 करोड़ का कलेक्शन किया।

Bigg Boss से बाहर आते ही रश्मि ने की सिद्धार्थ की तारीफ, वायरल वीडियो में बोली ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed