आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रील गर्ल पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के ट्रेलर आने के बाद से ही इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह था। इसका फायदा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मिला। ड्रीम गर्ल ने जहां पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.05 करोड़ रुपए की थी वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 72.20 करोड़ रुपए की कमाई की।
आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' ने की धुंआधार शुरुआत, जानें पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इसके साथ ही यह फिल्म आयुष्मान के करियर की पहले हफ्ते में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले हफ्ते के आंकड़े करोड़ रुपये में:
शुक्रवार- 10.05
शनिवार- 16.42
रविवार- 18.10
सोमवार- 7.43
मंगलवार- 7.40
बुधवार- 6.75
गुरुवार-6.05
ड्रीम गर्ल का बजट करीब 30 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से फिल्म ने पहले ही हफ्ते में अपनी लागत से दोगुनी कमाई कर ली है। जिस हिसाब से फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरे हफ्ते में यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर जाएगी। आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा अभिनीत यह फिल्म राज शांडिल्य ने निर्देशित और एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा उनके बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत सह-निर्मित है।
वहीं ड्रीम गर्ल से पहले रिलीज हुई फिल्म छिछोरे की बात करें तो दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अच्छी रफ्तार देखने को मिली। यह फिल्म दो हफ्ते में कुल 109.30 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस के लिहाज से यह बहुत ही सकारात्मक आंकड़े हैं क्योंकि लंबे समय बाद हिंदी फिल्म जगत में एक के बाद एक रिलीज हुई दो फिल्मों ने अच्छी कमाई की है।
पढ़ें: बॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस को ये क्या हो गया, तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं
