सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: मुंबई मेट्रो को अब मिला सलमान खान का साथ,पेड़ों के मुद्दे पर दो हिस्सों में बंटा बॉलीवुड

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 20 Sep 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Metro and Aarey forest issue salman khan to Amitabh Bachchan bollywood divid on Tree cutting
Salman Khan - फोटो : twitter

मुंबई को हिंदी फिल्म जगत का गढ़ माना जाता है। यहां से जुड़े किसी भी मुद्दे पर लोग कलाकारों का पक्ष जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। इन्हीं मुद्दों में एक अहम मुद्दा बन गया है मुंबई मेट्रो बनाम आरे जंगल। दरअसल, बृहन्मुंबई नगर महापालिका ने मुंबई मेट्रो के काम के लिए आरे जंगल के 2700 से अधिक पेड़ों की कटाई का आदेश दिया है। इस मुद्दे पर पूरा फिल्म जगत दो गुटों में विभाजित होता दिखाई दे रहा है। इस बीच सलमान खान के शो बिग बॉस ने पूरे मुद्दे में नया मोड़ ला दिया है।चैनल ने शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के लिए मेट्रो कॉर्पोरेशन के एक यार्ड को चुना है।



प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए चुनी खास जगह
बिग बॉस का अगला सीजन जल्द ही दस्तक देने को तैयार है। इसके अगले सीजन से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस 23 सितंबर को मुंबई के डीएन नगर के मेट्रो कॉर्पोरेशन यार्ड में रखी गई है। पता चला है कि इस खास मौके पर सलमान खान खुद सेलिब्रेटी एक्सप्रेस को हरी झंड़ी दिखाएंगे। चैनल की ओर से नौ सेकेंड का एक खास वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें बिग बॉस और सलमान को मुंबई मेट्रो से जोड़ता दिखाया गया है। माना जा रहा है कि इस पूरे मुद्दे पर मुंबई मेट्रो का समर्थन करने के लिए बिग बॉस की प्रेस कॉन्फ्रेंस को यहां रखा जा रहा है।  

Trending Videos
Mumbai Metro and Aarey forest issue salman khan to Amitabh Bachchan bollywood divid on Tree cutting
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

समर्थन में अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने हाल में मुंबई मेट्रो के समर्थन में एक ट्टीट किया था। ट्टीट में उन्होंने लिखा, ये प्रदूषण का समाधान है। मेरे एक दोस्त को मेडिकल इमरजेंसी थी, उसने कार के बदले मेट्रो से जाना चुना। वापस आकर उसने बताया कि मेट्रो तेज, सुविधाजनक और सबसे सही है। यह प्रदूषण का समाधान। अधिक पेड़ उगाओ, मैंने अपने बगीचे में लगाए हैं। क्या आपने लगाए हैं ? अमिताभ बच्चन के इसी ट्वीट को लेकर कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया  और अमिताभ बच्चन के घर के बाहर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Metro and Aarey forest issue salman khan to Amitabh Bachchan bollywood divid on Tree cutting
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय कुमार ने बताए मेट्रो के फायदे
अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए एक वीडियो शेयर किया था।  इस वीडियो में वह मुंबई मेट्रो से सफर करते हुए नजर आए थे। पूरी वीडियो में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे मेट्रो के इस्तेमाल से वह दो घंटे का रास्ता सिर्फ 20 मिनट में पूरा कर ले रहे हैं। अक्षय का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।  

Mumbai Metro and Aarey forest issue salman khan to Amitabh Bachchan bollywood divid on Tree cutting
Sonakshi Sinha - फोटो : amar ujala mumbai

बिहार का लाला पेड़ कटाई के खिलाफ
मनोज बाजपेयी ने ट्वीट करते हुए लिखा, मुंबई में आरे जंगल, गुरुग्राम में अरावली, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट... विकास के नाम पर जंगलों को काटने के बुरे परिणाम होंगे। वक्त आ गया है कि हम जवाब दें। आप सभी 20-27 सितंबर के बीच अपने शहर में होने वाले ग्लोबल क्लाइमेट स्ट्राइक इंडिया में हिस्सा लें।

सोनाक्षी सिन्हा भी हरियाली के साथ
इस बारे में एक इवेंट में बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि जब एमेजॉन के जंगलों में आग लगी थी तो हमनें खूब बवाल मचाया था और हम यहां पेड़ों को काटने की बात कर रहे हैं। पेड़ों की कमी से कावेरी नदी सूख गई है। ग्लोबल वार्मिंग आज के समय में एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह पेड़ों को काटने के पूरी तरह से विरोध में हैं।

विज्ञापन
Mumbai Metro and Aarey forest issue salman khan to Amitabh Bachchan bollywood divid on Tree cutting
Shraddha Kapoor - फोटो : Social Media

श्रद्धा कपूर ने बनाई ह्यूमेन चेन
श्रद्धा कपूर हाल में आरे जंगल काटने के विरोध में बनाई गई मानव श्रृंखला का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने इस बारे में कहा कि मैं हर दिन आरे जंगल टीम के एक सदस्य से बात कर रही हूं। हम अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद करती हूं कि इन पेड़ों को ना काटा जाए। इसके साथ ही एक्ट्रेस दिया मिर्जा और रिचा चड्ढा भी इस मुहिम से जुड़ गई  हैं।

क्या है मामला
बृहन्मुंबई नगर महापालिका ने मुंबई मेट्रो के मेट्रो यार्ड के निर्माण के लिए 'आरे वन' में 2700 से अधिक पेड़ों के काटे के आदेश दिए हैं। मायानगरी में इन दिनों फिल्मसिटी के पास बसी आरे कालोनी में पेड़ों के काटने के फैसले के खिलाफ आम जनता से लेकर फिल्मी जगत के लोग गुस्से में हैं। मेट्रो शेड के लिए आरे कालोनी के 2702 पेड़ों के काटे जाने या ट्रांसप्लांट किए जाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद से ही इसके खिलाफ टीवी और बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां अपनी बातें रख चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed