{"_id":"64f699cd707536bdf2066759","slug":"ayushmann-khurrana-on-dream-girl-3-if-raaj-shaandilyaa-comes-up-with-an-equally-outrageous-idea-read-here-2023-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dream Girl 3: ड्रीम गर्ल 3 में भी दिल का टेलीफोन बजाने को तैयार हैं पूजा! फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dream Girl 3: ड्रीम गर्ल 3 में भी दिल का टेलीफोन बजाने को तैयार हैं पूजा! फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 88.91 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। दर्शकों को 'पूजा' की अदाएं काफी पसंद आ रही हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में, आयुष्मान ने 'ड्रीम गर्ल 3' की संभावना पर बात की है। इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म को बनाने और चुनौतियों के बारे में जानकारी साझा की है।
2 of 5
ड्रीम गर्ल 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
सीक्वल बनाने की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए, आयुष्मान ने पहली फिल्म के बेंचमार्क को पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। एक्टर से जब उनसे पूछा गया कि सीक्वल बनाने में सबसे कठिन बात क्या है, तो उन्होंने कहा, “पहली फिल्म के बेंचमार्क तक पहुंचना। एक अपेक्षा है और आपको उसका 70 प्रतिशत तक पहुंचना है और यही काफी है, लेकिन आपको कम से कम 70 प्रतिशत होना चाहिए।''
3 of 5
ड्रीम गर्ल 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
एक्टर ने आगे कहा, ''इसलिए निश्चित रूप से उम्मीद रहेगी और निश्चित रूप से वह उम्मीद आपको एक अच्छी शुरुआत की ओर ले जाएगी। मुझे लगता है कि सीक्वल के प्रति प्यार हमेशा बना रहेगा। यह कोविड महामारी से पहले था और अभी यह गदर 2, ओएमजी 2, ड्रीम गर्ल 2 के साथ बैक टू बैक आ रहा है, लेकिन अगर फिल्म अच्छी नहीं है तो यह काम नहीं करेगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ड्रीम गर्ल 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
वहीं, जब एक्टर से पूछा गया कि क्या वो 'ड्रीम गर्ल 3' बनाएंगे? जिसके जवाब में आयुष्मान ने कहा, “मुझे नहीं पता इस बारे में फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य बेहतर बता सकते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता से पहले, एन एक्शन हीरो, डॉक्टर जी, अनेक जैसी फिल्मों में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
ड्रीम गर्ल 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
बता दें कि 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान के अलावा अनन्या पांडे, परेश रावल, मनजोत सिंह, सीमा पाहवा, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी, असरानी, विजय राज और मनोज जोशी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।