फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AIR: बेन एफ्लेक की 'एयर' को आयुष्मान खुराना का समर्थन, बतौर 'स्नीकरहेड्स' उठाया यह कदम

Thu, 18 May 2023 11:49 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 18 May 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Puts Out PSA For Non Sneakerheads Promoting Ben Affleck Movie AIR
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने अभिनय के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अभिनेता एक एक्सीलेंट एक्टर तो हैं ही, लेकिन वह समाज कल्याण में भी पीछे नहीं हटते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह स्नीकर कल्चर का प्रचार करेंगे। उन्होंने बेन एफ्लेक की हाल ही में रिलीज हुई ‘एयर’ को बेहद अलग तरीके से प्रमोट किया है।

Ayushmann Khurrana Puts Out PSA For Non Sneakerheads Promoting Ben Affleck Movie AIR
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने हाल ही में, एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें वह स्नीकरहेड्स के समर्थन में सामने आए हैं, जिनका अक्सर मजाक उड़ाया जाता है और महंगे स्पोर्ट शूज और कभी-कभी पुराने जूते खरीदने के लिए आलोचना की जाती है। आयुष्मान ने पूरे जोश के साथ इस बात पर जोर दिया कि स्नीकरहेड होना केवल जीवन शैली पसंद से परे नहीं है बल्कि यह एक भावना है जो हमारी सोच को दिखाती है। 

Neetu Kapoor: आलिया भट्ट के बाद सास नीतू कपूर ने खरीदा करोड़ों का आशियाना, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Ayushmann Khurrana Puts Out PSA For Non Sneakerheads Promoting Ben Affleck Movie AIR
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान ने वीडियो में यह भी बताया कि स्नीकर्स पसंद करने वालों की भी भावनाएं होती हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से फिल्म एयर को देखने का अनुरोध किया है, जो हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। फैंस को भी आयुष्मान की यह वीडियो काफी पसंद आ रही है और लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Malav Rajda: जेनिफर के शारीरिक शोषण मामले में पूर्व डायरेक्टर ने किया खुलासा, असित मोदी के लिए खतरे की घंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Puts Out PSA For Non Sneakerheads Promoting Ben Affleck Movie AIR
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘चलो कोई तो है तो जूतों के महत्व के बारे में समझता है। बहुत अच्छा लगा आयुष्मान की इस नई पहल के देखकर।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आयुष्मान एक अच्छे एक्टर तो हैं ही साथ ही एक अच्छे अभिनेता भी हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड में आयुष्मान ही हीरो कहलाने लायक हैं। सच में।’

Sikandar Kher: सुष्मिता को मिला सिकंदर खेर का सहारा? एक्टर ने साझा की खूबसूरत तस्वीर

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Puts Out PSA For Non Sneakerheads Promoting Ben Affleck Movie AIR
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता रकुल प्रीत सिंह के साथ 'डॉक्टर जी' में नजर आए थे। फिल्म इसी साल रिलीज हुई और दर्शकों की खूब वाहवाही भी लूटी। इसके अलावा वह 'ड्रीम गर्ल 2' में अनन्या पांडे के साथ दिखाई देंगे, जो अगले साल तक रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed