फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Doctor G: लोगों को हंसाने के लिए फिर से तैयार आयुष्मान खुराना, 'डॉक्टर जी' पर आयुष्मान ने दिया ये बड़ा अपडेट

Mon, 19 Sep 2022 05:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 19 Sep 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Rakul Preet Singh Doctor G new Poster see Actor Instagram post
फिल्म- डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर उनका कॉमिक अंदाज देखने को मिलने वाला है। यह एक कैंपस कॉमेडी ड्रामा है जिसे 14 अक्टूबर को रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म में आयुष्मान मेडिकल के छात्र बने नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म का पहला पोस्टर लोगों के साथ साझा किया।

Ayushmann Khurrana Rakul Preet Singh Doctor G new Poster see Actor Instagram post
'डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्टर के सामने आने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, 'जिंदगी है मेरी फुल ऑफ गुगली। चाहिए था ऑर्थोपेडिक पर बन गया डॉक्टर जी। अपॉइंटमेंट लेने के लिए तैयार हो जाएं। डॉक्टर जी 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है।' बता दें कि इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ रकुल प्रीत सिंह भी नजर आने वाली हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

Ayushmann Khurrana Rakul Preet Singh Doctor G new Poster see Actor Instagram post
डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, 24 अक्टूबर को रकुल की 'थैंक गॉड' फिल्म भी रिलीज होने जा रही है। ऐसा पहली बार है जब 10 दिनों के भीतर रकुल की दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। यह फिल्म 17 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन किन्ही कारणों से इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। फिल्म में उनके किरदार का नाम उदय गुप्ता है। वहीं, रकुल फातिमा के किरदार में दिखेंंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Rakul Preet Singh Doctor G new Poster see Actor Instagram post
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक्टिंग करियर की बात करें तो आयुष्मान हाल ही में फिल्म 'अनेक' में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। अनेक से एक्टर को काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकाम रही थी। फिल्म ने कुल 8.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, रकुल  आखिरी बार फिल्म 'कठपुतली' में नजर आई थी। फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के अपोजिट काम किया था। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed