फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chahat Khanna-Urfi Javed: चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- तुम मां बनने के भी लायक नहीं

Mon, 19 Sep 2022 05:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 19 Sep 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
Chahat Khanna gave befitting reply to Urfi Javed for gold digger comment she said aap maa banne ke layak nahi
उर्फी जावेद, चाहत खन्ना - फोटो : insta

ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम जुड़ने के बाद चाहत खन्ना पर उर्फी जावेद ने टिप्पणी की थी। चाहत को उर्फी की टिप्पणी नागवार गुजरी और तब से दोनों के बीच लगातार वार-पलटवार चल रहा है। इस कोल्ड वॉर में दोनों अपनी हदें पार कर रही हैं। जब चाहत ने उर्फी को दादी को बोला तो उन्होंने चाहत को आंटी बता दिया। उर्फी ने चाहत खन्ना को गोल्ड डिगर तक कह डाला। उर्फी की ये बात चाहत खन्ना को बहुत बुरी लग गई और उन्होंने सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के बारे में काफी भला-बुरा कहा है। 

Chahat Khanna gave befitting reply to Urfi Javed for gold digger comment she said aap maa banne ke layak nahi
चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

एक-दूसरे पर लगातार टिप्पणी करते हुए दोनों आमने-सामने आ चुकी हैं। हाल ही में चाहत खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'चीजों को बिना जानें पब्लिसिटी के लिए खबर में कूदना और खुद को मूर्ख बनाना। बेवकूफ से क्या ही बहस करें, अक्ल होती तो काम करती, शूटिंग करती न कि सेमी न्यूड स्पॉटिंग्स करती। आप तो आंटी, बीवी या मां बनने के लायक भी नहीं हो। अब दूसरों को ही आंटी बोल के खुश हो जाओ। अल्लाह अक्ल दे आपको'।



Chahat Khanna gave befitting reply to Urfi Javed for gold digger comment she said aap maa banne ke layak nahi
उर्फी जावेद, चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि चाहत और उर्फी बीते कुछ समय से लगातार अपनी सोशल मीडिया वॉर को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, चाहत ने उर्फी के ड्रेसिंग सेंस को लेकर कमेंट करते हुए उनकर  मीडिया को भुगतान तक करने का आरोप लगाया था। बस फिर क्या था चाहत की इस टिप्पणी के बाद उर्फी ने उन्हें आड़े हाथ लेते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इसके बाद दोनों के बीच बहस जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chahat Khanna gave befitting reply to Urfi Javed for gold digger comment she said aap maa banne ke layak nahi
सुकेश चंद्रशेखर मामला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुकेश चंद्रशेखर से मिलने वालों में सिर्फ जैकलीन फर्नांडीज या नोरा फतेही ही नहीं, बल्कि चार अन्य अभिनेत्रियां भी थीं। इस मामले में निकिता तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुशा पाटिल का भी नाम सामने आया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कोल्ड वॉर की स्थिति बनी हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed