फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर आयुष्मान खुराना ने दिया ये जवाब

Sun, 23 Feb 2020 12:56 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 23 Feb 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Reaction on Donald Trump Tweet on his Film Shubh Mangal Zyada Saavdhan
Shubh Mangal Zyada Saavdhan - फोटो : Social Media

21 फरवरी को रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की चर्चा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने लगी है। जहां एक तरफ फिल्म के विषय को लेकर समाज का एक बड़ा तबका खुले तौर पर बात कर रहा है वहीं अब दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ने भी इस फिल्म की प्रशंसा की है।  दरअसल अमेरिक के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से आयुष्मान की इस फिल्म को अच्छी पहल बताया है। 

Ayushmann Khurrana Reaction on Donald Trump Tweet on his Film Shubh Mangal Zyada Saavdhan
Shubh Mangal Zyada Saavdhan, President Donald Trump - फोटो : amar ujala

हिंदी फिल्मों की तरफ डोनाल्ड ट्रंप का रुझान देखते हुए उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपनी खुशी साझा की। आयुष्मान खुराना ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया देखकर काफी खुशी हुई।  मैं निश्चित रूप से आशा और दुआ करता हूं कि यह टिप्पणी राष्ट्रपति ट्रंप का समलैंगिक समुदाय की ओर इशारा है और वह अपने देश में समलैंगिक लोगों के अधिकारों को बनाए रखने के लिए लगातार काम करेंगे।'

Ayushmann Khurrana Reaction on Donald Trump Tweet on his Film Shubh Mangal Zyada Saavdhan
Shubh Mangal Zyada Saavdhan - फोटो : twitter

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने पीटर टैटचेल (ब्रिटिश मानवाधिकारा कार्यकर्ता) के ट्वीट को रिट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अपने ट्वीट में पीटर ने लिखा, 'समलैंगिकता को वैध करने के बाद अब हिंदी सिनेमा की समलैंगिक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बुजुर्ग लोगों की मानसिकत बदलने के लिए तैयार है।' इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए डोनाल्ट ट्रंप ने लिखा, 'ग्रेट' (बढ़िया)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Reaction on Donald Trump Tweet on his Film Shubh Mangal Zyada Saavdhan
shubh mangal zyada saavdhan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो दूसरे दिन इस फिल्म ने 11.08 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने शुक्रवार को 9.55 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20.63 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि फिल्म की रविवार की कमाई में उछाल देखी जाएगी। इस फिल्म को लोगों और समीक्षकों ने एक साहसिक फिल्म करार दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed