{"_id":"5e521ed98ebc3ef40403cc9e","slug":"mika-singh-manager-saumya-khan-was-depressed-for-long-time-she-commit-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस परेशानी से जूझ रही थीं मीका सिंह की मैनेजर, नींद की गोलियां खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस परेशानी से जूझ रही थीं मीका सिंह की मैनेजर, नींद की गोलियां खाकर की आत्महत्या
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सौम्या खान और मीका सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर हिंदी और पंजाबी गायक मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान ने शनिवार को आत्महत्या कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनकी मौत ज्यादा मात्रा में ड्रग का सेवन करने की वजह से हुई है। 30 वर्षीय सौम्या ने मरने से पहले किसी भी तरह को कोई सुसाइट नोट भी नहीं छोड़ा है। गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी मैनेजर सौम्या खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
2 of 4
सौम्या खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अंग्रेजी वेबसाइट मुंबई मिरर की खबर के अनुसार वर्सोवा पुलिस स्टेशन के इंस्टपेक्टर पी. भोंसले ने कहा है कि सौम्या खान लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। उन्हें अधिक मात्रा में ड्रग का सेवन किया था जिसके चलते उनकी मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक सौम्या खान पारिवारिक परेशानियों से जूझ रही थीं, जिसकी वजह से वह डिप्रेश होने लगी थीं। इस वजह से वह मीका सिंह के स्टूडियो की पहली मंजिल पर अकेले रहती थीं।
3 of 4
Saumya Khan
- फोटो : social media
सौम्या ने आत्महत्या 2 फरवरी को की। इस दिन वह देर रात पार्टी करके सुबह करीब सात बजे अपने घर लौटीं। इसके बाद वह अपने घर से निकली ही नहीं। इसके बाद रात करीब 10.15 बजे ग्राउंड फ्लोर पर स्थित स्टूडियो के कर्मी ऊपर उनके घर में गया। जहां उन्होंने सौम्या को कमरे में गिरा हुआ पाया। वह तुरंत सौम्या को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पता हो कि इससे पहले पुलिस सौम्या की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि दुर्घटनावश मौत बता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
mika singh
- फोटो : instagram
सौम्या के शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया गया था, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर सिंगर मीका सिंह के साथ ही साथ उनके पिता जोएब खान ने भी पोस्ट किया है। सौम्या के निधन पर मीका ने लिखा,'वाहेगुरु का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी सौम्या हम सभी का साथ छोड़ दूसरी दुनिया में चली गई है। वह बहुत ही कम उम्र में अपने पीछे बहुत सी प्यारी यादें छोड़ गई है। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।