फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: भूमि ने इस तरह मनाया कामयाबी का जश्न, घर पर लगा फिल्मी सितारों का मेला

Sun, 23 Feb 2020 11:53 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
actress bhumi pednekar celebtrate success party film stars reached
bhumi pednekar - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्रियों में से एक भूमि पेडनेकर के लिए बीता साल बहुत शानदार रहा है। पिछले साल की उनकी फिल्मों ने एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया, वहीं दूसरी तरफ समीक्षकों ने भी उन्हें दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया। वर्ष 2019 में भूमि सांड की आंख, बाला और पति, पत्नी और वो जैसी सराहनीय फिल्मों का हिस्सा रही हैं, जिसमें से फिल्म 'सांड की आंख' में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

actress bhumi pednekar celebtrate success party film stars reached
ishaan khatter - फोटो : amar ujala
इतनी बड़ी सफलता पाने के बाद भूमि के लिए यह जश्न मनाने का वक्त था। उन्होंने अपने इस बेहतरीन साल की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और फिल्मी कलाकारों को आमंत्रित किया। 

 

actress bhumi pednekar celebtrate success party film stars reached
ayushmann - फोटो : amar ujala

उनकी खुशी में शरीक होने के लिए हिंदी सिनेमा के सितारे आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ भूमि की पार्टी में पहुंचे। आयुष्मान के साथ भूमि की पर्दे पर सफल जोड़ी मानी जाती है, जिसने फिल्म दम लगा के हईशा, बाला और शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress bhumi pednekar celebtrate success party film stars reached
aparshakti - फोटो : amar ujala

इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस के साथ समीक्षकों की भी वाहवाही लूटी हैं। भूमि की पार्टी में उनकी फिल्म पति, पत्नी और वो की सह कलाकार अनन्या पांडे अपनी आने वाली फिल्म 'खाली पीली' के मुख्य अभिनेता ईशान खट्टर के साथ आईं।

विज्ञापन
actress bhumi pednekar celebtrate success party film stars reached
karan johar - फोटो : amar ujala

इसके अलावा हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्माता करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, रिया कपूर, अपारशक्ति खुराना, हुमा कुरैशी, मुदस्सर अजीज आदि ने पार्टी की शोभा बढ़ाई। पार्टी में भूमि की बचपन की दोस्तों ने भी शिरकत की, और खूब मजे किए। अभिनेत्री भूमि ने पार्टी की मेजबानी की, जिसमें उनकी बहन समीक्षा ने उनका भरपूर साथ दिया।

ब्रेकअप के बाद फिर से 'इंडियन आइडल 11' में रो पड़ीं नेहा कक्कड़, खुद को संभालना हुआ मुश्किल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed