फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: कपूर खानदान में कोहराम से बोनी कपूर दुखी, जी स्टूडियोज की हड़बड़ी ने घर में कराई रार

Sun, 23 Feb 2020 11:27 AM IST
भावना शर्मा पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
boney kapoor upset with ali abbas zafar and zee studios for making mr india
बोनी कपूर

फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके भाई हर्ष वर्धन कपूर के सोशल मीडिया पर कसे जा रहे तंजों से दोनों के ताऊ बोनी कपूर काफी व्यथित हैं। अपने छोटे भाई अनिल कपूर के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट मानी जाने वाली फिल्म मिस्टर इंडिया के निर्माता बोनी कपूर के सामने ये संकट निर्देशक अली अब्बास जफर और जी स्टूडियोज की हड़बड़ी के चलते आया है। अली ने ही सबसे पहले मिस्टर इंडिया के रीमेक की बात सोशल मीडिया पर साझा की औऱ उसी के बाद से बोनी कपूर के घर में कोहराम मचा हुआ है।

boney kapoor upset with ali abbas zafar and zee studios for making mr india
बोनी कपूर

फिल्म निर्माता बोनी कपूर इन दिनों हिंदी सिनेमा की बड़ी फिल्म निर्माण व वितरण कंपनी जी स्टूडियोज के साथ अजय देवगन स्टारर मैदान बना रहे हैं। फिल्म मैदान इस साल 27 नवंबर को रिलीज होनी थी लेकिन इसी महीने की शुरुआत में इसकी तारीख बदलकर 11 दिसंबर कर दी गई। फिल्म की नई तारीख की रिलीज जी स्टूडियोज सार्वजनिक कर पाता उससे पहले ही इसकी सूचना मीडिया में लीक हो गई। सूत्रों के मुताबिक इस बात को लेकर काफी खटपट भी हुई।

boney kapoor upset with ali abbas zafar and zee studios for making mr india
Anil Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

जानकारी के मुताबिक, मैदान की रिलीज डेट बदले जाने के बाद अब जी स्टूडियोज कुछ ऐसा करने की फिराक में रहा जिससे बोनी कपूर चौंक जाएं। बोनी कपूर 1987 में रिलीज हुई अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी स्टारर मिस्टर इंडिया के निर्माता हैं और फिल्म के सारे बौद्धिक संपदा अधिकार उन्हीं के पास हैं। इस फिल्म को फिर से नए सितारों के साथ बनाने को लेकर उनकी जी स्टूडियोज के साथ लंबे अरसे से बात चलती रही है और अभी तक दोनों पक्षों के बीच कागजी लिखापढ़ी की प्रक्रिया जारी ही है। सूत्र बताते हैं कि बोनी कपूर इस बारे में करार पर दस्तखत हो जाने के बाद ही इसका एलान करना चाहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
boney kapoor upset with ali abbas zafar and zee studios for making mr india
Ali Abbas Zafar - फोटो : Amar Ujala

जी स्टूडियोज इस रीमेक के लिए एक था टाइगर, सुल्तान और भारत जैसी हिट फिल्मों के निर्देशक अली अब्बास जफर से पहले ही बात शुरू कर चुका था। अली अब्बास जफर बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म इशान खट्टर और अनन्या पांडे स्टारर खाली पीली जी स्टूडियोज के साथ ही बना रहे हैं। अली अब्बास जफर ने मिस्टर इंडिया के रीमेक की पटकथा पर काम शुरू करने का ट्वीट 17 फरवरी को किया। उनके इस ट्वीट पर 1987 वाली मिस्टर इंडिया के निर्देशक शेखर कपूर ने टिप्पणी की तो मूल फिल्म के लेखक जावेद अख्तर ने उन पर पटकथा के साथ ईमानदारी न बरतने का आरोप लगाया। इसके बाद सामने आए सोनम कपूर और हर्ष वर्धन कपूर की टिप्पणियों को लेकर बोनी कपूर आहत हैं। 

विज्ञापन
boney kapoor upset with ali abbas zafar and zee studios for making mr india
boney kapoor - फोटो : social media
बोनी कपूर से तमाम लोग इस पूरे मसले पर प्रतिक्रिया जताने के लिए संपर्क कर चुके हैं लेकिन घर के मुखिया होने के नाते वह शांति बनाए हुए हैं और फिलहाल इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस बारे में जी स्टूडियोज के सीईओ शारिक पटेल भी फिलहाल कुछ भी नहीं कह रहे हैं। उनको अमर उजाला की तरफ से भेजे गए संदेश का उत्तर अब भी प्रतीक्षित है।


पाकिस्तानी सेना में रहे पिता पर अदनान सामी का खुलासा, बोले- वह भारत से प्यार करते थे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed