फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरजील इमाम को लेकर जीशान अय्यूब ने बोली ये बड़ी बात, कहा- 'देशद्रोह का केस ज्यादा'

Sun, 23 Feb 2020 10:30 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 23 Feb 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Zeeshan Ayyub react on Sharjeel Imam over his sedition case
Zeeshan Ayyub, Sharjeel Imam - फोटो : amar ujala

बॉलीवु़ड अभिनेता जीशान अय्यूब फिल्मों के अलावा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए भी चर्चा में रहते हैं। वह लंबे समय से सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं। इतना ही नहीं जीशान अय्यूब सरकार के कई फैसलों पर भी सवाल उठा चुके हैं। इस बीच उन्होंने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम को लेकर जीशान अय्यूब ने बड़ी बात बोली है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 

Zeeshan Ayyub react on Sharjeel Imam over his sedition case
zeeshan ayyub - फोटो : file photo

दरअसल, जीशान अय्यूब हाल ही में एक मीडिया इवेंट में पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी फिल्मों के अलावा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर ढेर सारी बाते कीं। देश की सरकार पर सवाल खड़े करते हुए जीशान अय्यूब ने कहा कि विचाराधारा की बात पांच-दस साल की नहीं है। यह बहुत पहले से चला आ रहा है। हमारी सत्ताधारी सरकार दक्षिणपंथी विचारधारा वाली है। सरकार खुद भी इस बात को मानती है और सीएए इस विचारधारा से आया है। 

Zeeshan Ayyub react on Sharjeel Imam over his sedition case
Sharjeel Imam - फोटो : Social Media

शरजील इमान के बारे बात करते हुए कहा कि,शरजील इमान ने जो किया उसके लिए उसे गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन देशद्रोह का केस मुझे ज्यादा लगता है। इसके अलावा जीशान अय्यूब ने शाहीन बाग में चले प्रदर्शन के बारे में भी ढेर सारी बाते कीं। अभिनेता ने कहा कि प्रदर्शन करने का हक हर किसी को है। प्रदर्शन वाली जगह में हिंसा की जो भी घटनाएं हुई है वो दूसरी विचारधारा के लोगों ने की है। सोशल मीडिया पर जीशान अय्यूब के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Zeeshan Ayyub react on Sharjeel Imam over his sedition case
Malini Awasthi, Zeeshan Ayyub - फोटो : amar ujala

हाल ही में जीशान अय्यूब उत्तर प्रदेश में मंदिर निर्माण पर ट्वीट करने की वजह से सुर्खियों में थे। जीशान अय्यूब ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'पहले उत्तर प्रदेश को नर्क बना रहे हैं, फिर मंदिर बना के ठीक करेंगे।' जीशान अय्यूब के इस ट्वीट पर गायिका मालिनी अवस्थी पलटवार किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'इनके मन में दबी बैठी नफरत और असहिष्णुता इनके ट्वीट पर उतर आई है. भाषा देखिये, विचार देखिये, और ये एक कलाकार हैं।' मालिनी अवस्थी के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
Zeeshan Ayyub react on Sharjeel Imam over his sedition case
zeeshan ayyub - फोटो : file photo

आपको बता दें कि जीशान अय्यूब बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। जीशान ने 'रईस', 'तनु वेड्स मनु', 'मणिकर्णिका', 'ट्यूबलाइट', 'जीरो' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसी फिल्मों की फिल्मों में काम किया है। बीते दिनों जीशान अय्यूब  NRC और नागरिकता कानून (CAA) का विरोध करने की वजह से काफी सुर्खियों में थे। दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच जामिया विश्वविद्यालय में NRC और नागरिकता संशोधन कानून (CAB) के विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा में डेढ़ दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हो गए और कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया था। 

पढ़ें: Dance Plus 5 Grand Finale Winner: रूपेश बने विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिले 15 लाख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed