फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरे दिन विक्की की 'भूत' से आगे निकली आयुष्मान की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान', जानें अब तक का कलेक्शन

Sun, 23 Feb 2020 09:07 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 23 Feb 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vicky Kaushal Bhoot film box office collection day 1
Shubh Mangal Zyada Saavdhan and Bhoot - फोटो : twitter

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' का दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है का आयुष्मान की फिल्म विक्की की फिल्म से कलेक्शन के मामले में आगे निकल गई है। जानिए इन दोनों फिल्मों ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया।

Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vicky Kaushal Bhoot film box office collection day 1
Shubh Mangal Zyada Saavdhan - फोटो : twitter

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' फिल्म ने दूसरे दिन के कलेक्शन में थोड़ा इजाफा हुआ है। दूसरे दिन इस फिल्म के 10.90 से 12 करोड़ के कलेक्शन का अनुमान है। वहीं पहले दिन इस फिल्म ने 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि दो दिनों में ये फिल्म अभी तक कुल 20 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 

Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vicky Kaushal Bhoot film box office collection day 1
Bhoot Part 1 - फोटो : Twitter

विक्की कौशल की 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' की बात करें तो इस फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन का अनुमान 5.65 से 6.75 करोड़ है। जबकि पहले दिन इस फिल्म ने 5.10 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि अभी तक ये फिल्म ने 10.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इन दोनों फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए इतना साफ है कि आयुष्मान की फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर विक्की की फिल्म की अपेक्षा ज्यादा मजबूत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vicky Kaushal Bhoot film box office collection day 1
शुभ मंगल ज्यादा सावधान और भूत - फोटो : सोशल मीडिया

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का बजट करीब 50 करोड़ है। इसे भारत में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा जितेंद्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता, मानवी हैं। इस फिल्म का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया है इसमें विक्की कौशल के अलावा भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा हैं। फिल्म का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है। वहीं 'भूत' फिल्म में विक्की के अलावा भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा हैं। फिल्म का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Shubh Mangal Zyada Saavdhan Vicky Kaushal Bhoot film box office collection day 1
Shubh Mangal Zyada Saavdhan - फोटो : Social Media

साल 2020 की बात करें तो अब तक रिलीज हुई फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म 'तानाजी' है वहीं आयुष्मान की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' चौथे नंबर पर है। 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म ने पहले दिन 15.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। 'लव आजकल' फिल्म ने 12.40 करोड़ का, 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' फिल्म ने 10.26 करोड़ का, 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ने 9.55 करोड़ का और पांचवें नंबर पर 'मलंग' फिल्म है। 'मलंग' ने पहले दिन 6.71 करोड़ का कलेक्शन किया। 

कोरोना वायरस से डरी चीन की जनता को आमिर खान ने दिया ये खास मैसेज, बोले- मैं जानता हूं कि...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed