टीवी और फिल्म की मशहूर अदाकारा सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) का 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री के लोगों का गहरा सदमा लगा है और उनके साथ काम करने वाले लोग उनकी साथ की यादों को ताजा कर रहे हैं। वहीं आयुष्मान खुराना ने भी दादी सा के निधन पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट साझा किया है। बता दें, साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' (Badhaai Ho) में सुरेखा सीकरी के साथ काम किया था।
सुरेखा सीकरी के निधन से आहत आयुष्मान खुराना: लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान खुराना ने आगे लिखा, 'मुझे याद है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद जब वो एक ऑटोरिक्शा ले रही थीं, तो ताहिरा और मैंने उन्हें घर के लिए लिफ्ट दी थी। रास्ते में हमने कहा कि मैम, हमारी फिल्म की असली स्टार आप हैं और उन्होंने जवाब दिया था- काश, मुझे और काम मिलता। ताहिरा और मैं नि:शब्द हो गए थे। हमने उस कमजोर आकृति को अपनी बिल्डिंग की ओर जाते देखा। मेरे लिए यही उनकी आखिरी याद है।'
आखिर में आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'मैं आपसे गुजारिश करूंगा कि फैज अहमद फैज की नज्म मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग सुनाते हुए उन्हें जरूर देखिए। आपको उनसे और मोहब्बत हो जाएगी। एक असरदार अभिनेत्री। एक लीजेंड। सुरेखा मैम, आपकी बहुत याद आएगी। खूबसूरत यादों के लिए शुक्रिया।'
19 अप्रैल 1945 को दिल्ली में जन्मीं सुरेखा सीकरी ने लगभग 50 साल के अपने एक्टिंग करियर में 'किस्सा कुर्सी का', 'तमस', 'सलीम लंगड़े पे मत रो', 'मम्मो', 'नसीम', 'सरदारी बेगम', 'सरफरोश', 'दिल्लगी', 'हरी भरी', 'जुबैदा', 'काली सलवार', 'रघु रोमियो', 'रेनकोट', 'तुमसा नहीं देखा', 'हमको दीवाना कर गए', 'बधाई हो', 'शीर कोरमा' और 'घोस्ट स्टोरीज' जैसी तमाम मशहूर फिल्मों में काम किया था।
सीरियल्स की दुनिया में भी सुरेखा सीकरी ने अपनी अदाकारी का लोहा मनावाया। 'बालिका वधू' समेत 'परदेस में है मेरा दिल', 'एक था राजा एक थी रानी', 'सात फेरे', 'बनेगी अपनी बात' जैसे प़ॉपुलर सीरियल्स में उन्होने अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी। 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) सीरियल के लिए 2008 में इंडियन टेली अवॉर्ड बेस्ट निगेटिव रोल जीता।