फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे पर 'विक्की डोनर' का खुलासा, फिल्म के बाद एक महिला फैन ने मांग लिया था स्पर्म

Fri, 14 Sep 2018 06:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana revealed that a Female fan Asked his Sperms
जानी-मानी डिजाइनर अनिता श्रॉफ अदजानिया अपने बेहतरीन ड्रेस के अलावा डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट के चर्चित चैट शो 'फीट अप विद द स्टार्स' को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके इस चैट शो में बॉलीवुड के तमामा बड़े सितारे अपने बारे में ढेर सारी बातें बतातें हैं। उनके इस शो में बॉलीवुड कलाकार आयुष्मान खुराना ने अपने निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान हो सकता है।

 
Ayushmann Khurrana revealed that a Female fan Asked his Sperms
बता दें कि आयुष्मान खुराना ने साल 2012 में फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनकी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना को स्पर्म दान करते हुए दिखाया गया है। पहली फिल्म से ही वह काफी लोकप्रिय कलाकार बन गए है। अनिता श्रॉफ अदजानिया के चैट शो में आयुष्मान खुराना ने खुलासा किया है कि फिल्म 'विक्की डोनर' करने के बाद एक लड़की ने सच में उनसे स्पर्म मांग लिया था।
Ayushmann Khurrana revealed that a Female fan Asked his Sperms
चैट शो 'फीट अप विद द स्टार्स' में अपनी बात को विस्तार में बताते हुए आयुष्मान खुराना कहते हैं- 'फिल्म विक्की डोनर करने के बाद एक महिला फैन ने मुझसे सच में मेरा स्पर्म मांग लिया। और मैं उस समय एकदम हैरान रह गया, क्योंकि मेरे साथ मेरी मां थीं।' इसके बाद माजाकिया अंदाज में आयुष्मान खुर ने कहा- 'मैं उस महिला फैन की ख्वाहिश जरूर पूरी कर देता अगर मेरी मां मेरे साथ न होती तो।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Lot of laughter... little tears..and @ayushmannk stuck in between ! stream #feetupwiththestars now on @voot !!#condénastvideo #yourfirstisalwaysspecial ❤️

A post shared by Anaita Adajania (@anaitashroffadajania) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana revealed that a Female fan Asked his Sperms
इसके अलावा आयुष्मान खुर ने इसी चैट शो में ही कास्टिंग काउच को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा-  'एक बार कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझसे कहा था कि वह उनका प्राइवेट पार्ट देखना चाहते हैं। आयुष्मान ने कहा कि यह सुनते ही मैं जोर से हंसने लगा था। फिर मैंने कहा- क्या बात कर रहे हो यार, तुम सही में सीरियस हो? इसके बाद मैंने उसे मना कर दिया।' आयुष्मान खुर के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 
 
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana revealed that a Female fan Asked his Sperms
आपको बता दें कि आयुष्मान खुर इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म  'अंधाधुंध' और 'बधाई हो' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसे दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है।  'अंधाधुंध' फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है जबकि 'बधाई हो' फिल्म 19 अक्टूबर को। अंधाधुंध' में आयुष्मान के अलावा तब्बू और राधिका आप्टे लीड रोल में है। वहीं 'बधाई हो' में सान्या मल्होत्रा के अलावा नीना गुप्ता मुख्य किरदार में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed