बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की जल्द ही 2 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। यह दोनों फिल्में 'अंधाधुंध' और 'बधाई हो' है। हाल ही में आयुष्मान ने 'बधाई हो' फिल्म की कास्ट के साथ मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान आयुष्मान ने फिल्म और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बाते बताई।
तस्वीरें: 'बधाई हो' रिलीज से पहले आयुष्मान ने की खूब मस्ती, सान्या और नीना गुप्ता ने दिया साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयुष्मान खुराना के अलावा सान्या मल्होत्रा, गजराज राव और नीना गुप्ता मौजूद थे। इस मौके पर सान्या मल्होत्रा ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं आयुष्मान खुराना काले रंग के ट्राउजर और जैकेट के साथ शर्ट पहने हुए थे। वहीं नीना गुप्ता सफेद रंग के सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं।
'बधाई हो' फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब बच्चे बड़े हो जाते हैं और मां बाप फिर से पेरेंट्स बनने वाले होते हैं तो समाज में उन्हें किस तरह ताने दिए जाते हैं। इसके साथ ही बच्चों के साथ साथ समाज में मां-बाप को कैसी दृष्टि से देखा जाता है इसे ट्रेलर में दिखाया गया है।
ट्रेलर रिलीज होने से पहले इस फिल्म के कई पोस्टर्स भी रिलीज हुए थे जो काफी अलग और आकर्षित करने वाले थे। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदार में है। इसके अलावा गजराज राव, नीना गुप्ता, शीबा चड्ढा और सुरेखा सीकरी भी हैं। इस फिल्म को अमित रविन्दरनाथ शर्मा ने डायरेक्ट किया है जबकि प्रोड्यूस विनीत जैन ने किया है।
इस फिल्म का ट्रेलर देखकर इतना तो साफ हो गया है कि फिल्म आयुष्मान के पेरेंट्स के दोबारा मां बाप बनने के इर्द गिर्द घूमेगी। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है जिसे सुनकर ही आपसी हंसी छूट जाएगी। इस फिल्म में बहू के कई साल बाद प्रेग्नेंट होने पर सुरेखा सीकरी अपने बेटे से पूछती है..पहले यह बता तुझे समय कहां से मिला। सुरेखा का डायलॉग बोलने का अंदाज बेशक आपका दिल जीत लेगा। 'बधाई हो' फिल्म इसी साल 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।