फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 साल पहले आयुष्मान ने ताहिरा को ऐसे किया था प्रपोज, बहुत रोमांटिक है ये किस्सा

Mon, 16 Mar 2020 11:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 16 Mar 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana shares that How He Confessed To Wife Tahira Kashyap
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap - फोटो : instagram

आयुष्मान खुराना अब हिट फिल्मों का सबसे बड़ा नाम बन गए हैं। विक्की डोनर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता अबतक एक नेशनल और तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं। कम ही समय में आयुष्मान ने तरक्की की उन ऊंचाइयों को छुआ है जो हर फिल्मी सितारे का सपना होता है। आयुष्मान के इस सफर में उनका सबसे ज्यादा साथ उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने दिया है। आयुष्मान खुद बी इस बारे में कई बार बात कर चुके हैं। वो अक्सर इसके लिए अपनी पत्नी का शुक्रिया अदा करते रहते हैं। अब हाल ही में आयुष्मान ने अपनी पत्नी के लिए एक रोमांटिक पोस्ट लिखी।

Ayushmann Khurrana shares that How He Confessed To Wife Tahira Kashyap
Ayushmaan Khurana, Tahira Kashyap - फोटो : social media

आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर ताहिरा की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'ये 2001 की बात है। हम अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। रात को 1 बजकर 48 मिनट पर मैंने फोन कॉल पर ताहिरा से अपने प्यार का इजहार किया था। ब्रायन एडम्स का गाना इनसाइड जहन में चल रहा था।'

Ayushmann Khurrana shares that How He Confessed To Wife Tahira Kashyap
Tahira Kashyap - फोटो : Social Media

आयुष्मान ने आगे लिखा, इस बेवकूफ के साथ 19 साल हो चुके हैं. उम्मम।' इस पोस्ट के आखिर में आयुष्मान ने हार्ट का इमोजी भी डाली। ताहिरा, आयुष्मान के बचपन का प्यार हैं और दोनों ने साल 2008 में शादी की थी। अब दोनों का एक बेटा और एक बेटी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It was in 2001. We were preparing for our board exams. At 1.48 AM I’d confessed my feelings to her over the phone. Bryan Adams was playing on my stereo. Inside Out was the song. It’s been 19 years with this goofball. Umm. ❤️

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana shares that How He Confessed To Wife Tahira Kashyap
Ayushmann Khurrana and Tahira Kashyap - फोटो : instagram

आयुष्मान ने ताहिरा को करीब 12 साल तक डेट किया था। दोनों की लव स्टोरी फिजिक्स की कोचिंग क्लास से शुरू हुई थी। तब दोनों 11वीं-12वीं में थे। लेकिन एक वक्त आयुष्मान की जिंदगी में वो भी जब ताहिरा इस शादी के इस रिश्ते को खत्म कर देना चाहती थीं। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana shares that How He Confessed To Wife Tahira Kashyap
tahira kashyap - फोटो : social media

एक इंटरव्यू के दौरान ताहिरा ने कहा था, 'मुझे आयुष्मान के ऑन स्क्रीन पर  Kiss करने से परेशानी होती थी। उस वक्त बड़ा अजीब लगता था। उन दिनों मैं प्रेगनेंट भी तो ऐसे समय में आपके हॉर्मोंस भी ऊपर नीचे होते हैं। आयुष्मान के पास मुझे धैर्य से सुनने का वक्त नहीं था और मेरे पास उन्हें समझने का धैर्य नहीं था। हम साथ होकर पर भी एक- दूसरे के पास नहीं थे। वो समझते थे कि मैं बुरा नहीं मानूंगी। मैं ये बात जानती थी की वो मुझे चीट नहीं कर रहे हैं। मुझे बस एक कलाकार की कला को समझना था। मैंने कई बार हाथ खड़े किए लेकिन आयुष्मान ने नहीं, उन्होंने कभी भी मेरा साथ नहीं छोड़ा। हमने कैंसर से लड़ाई लड़ी और दोनों ने इस जंग को जीत लिया।'

कभी राजपाल यादव के भरोसे चलती थीं फिल्में, वक्त बदलते ही तिहाड़ जेल में काटनी पड़ी सजा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed