फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कास्टिंग काउच पर आयुष्मान खुराना का बड़ा खुलासा, बोले - 'डायरेक्टर ने कहा तुम मुझे अपना...'

Thu, 13 Sep 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana shocking statement on Casting couch
ayushmann khurrana
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अंधाधुंध' और 'बधाई हो' को लेकर सुर्खियों में है। यह दोनों ही फिल्में अगले महीने अक्टूबर में रिलीज हो रही हैं। इस बीच आयुष्मान ने कास्टिंग काउच से जुड़ा ऐसा बयान दिया है जिसने सनसनी मचा दी है। आयुष्मान ने इस बात का खुलासा एक चैट शो के दौरान किया है।
Ayushmann Khurrana shocking statement on Casting couch
आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का मुद्दा काफी समय से गरमाया हुआ है। इस मुद्दे पर कई सेलिब्रिटी अपना निजी अनुभव साझा भी कर चुके हैं। इस दौरान आयुष्मान खुराना ने भी कास्टिंग काउच से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया। आयुष्मान फैशन डिजाइनर अनीता श्रॉफ अदजानिया के चैट शो में पहुंचे। इस शो के दौरान उन्होंने कास्टिंग काउच से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
Ayushmann Khurrana shocking statement on Casting couch
ayushmann khurrana
आयुष्मान खुराना ने कहा - 'एक बार कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझसे कहा था कि वह उनका प्राइवेट पार्ट देखना चाहते हैं। आयुष्मान ने कहा कि यह सुनते ही मैं जोर से हंसने लगा था। फिर मैंने कहा- क्या बात कर रहे हो यार, तुम सही में सीरियस हो? इसके बाद मैंने उसे मना कर दिया।' आपको बता दें, आयुष्मान से पहले एकता कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी, स्वरा भास्कर और मंदिरा बेदी भी कास्टिंग काउच के मुद्दे पर बयान दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana shocking statement on Casting couch
ayushmann khurrana
आयुष्मान खुराना की एक महीने में दो फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। यह दोनों ही फिल्म अलग अलग जॉनर की है। जहां एक ओर 'अंधाधुंध' फिल्म मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है तो वहीं 'बधाई हो' फिल्म ज्यादा उम्र पर मां के प्रेग्नेंट होने पर। 'अंधाधुंध' फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है जबकि 'बधाई हो' फिल्म 19 अक्टूबर को। 'अंधाधुंध' में आयुष्मान के अलावा तब्बू और राधिका आप्टे लीड रोल में है। वहीं 'बधाई हो' में सान्या मल्होत्रा के अलावा नीना गुप्ता मुख्य किरदार में हैं। 
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana shocking statement on Casting couch
आयुष्मान खुराना
इससे पहले आयुष्मान खुराना 'शुभ मंगल सावधान' फिल्म में नजर आए थे। खास बात यह है कि आयुष्मान ने अब तक जितनी भी फिल्में की है वह छोटे बजट की रही और जबरदस्त कमाई की। ऐसे में 'अंधाधुंध' और 'बधाई हो' फिल्म से लोगों की काफी उम्मीदें हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed