भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्तूबर, 1931 को हुआ था। बतौर वैज्ञानिक अब्दुल कलाम ने देश को मिसाइल टेक्नोलॉजी में मजबूत बनाया। वहीं एक राष्ट्रपति के तौर पर और अपने विचारों से देश के करोड़ों लोगों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा भी दी। देश में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाता है। अब्दुल कलाम के 88वें जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें याद किया है।
पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, फिल्मी सितारों ने कुछ ऐसे किया याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर डॉ. अब्दुल कलाम को याद किया है। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ट्विटर पर देश के 11वें राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'दूरदर्शी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को आज उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपके विचार हमारी आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करते हैं।'
Paying homage to the visionary, Dr. A.P.J. Abdul Kalam on his birth anniversary today. May your thoughts continue to inspire our coming generations. #APJAbdulKalam
वहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए ट्वीट किया- 'भारत अंतरिक्ष विज्ञान में नए मील के पत्थर हासिल कर रहा है, भारत के मिसाइल मैन अब्दुल कलाम को उनके जन्मदिन पर याद कर रही हूं। उनका इस देश के लिए योगदान काफी बड़ा है जो हमें आज भी सिखाता है।'
While India continues to achieve new milestones in space science, remembering #TheMissileManOfIndia, #APJAbdulKalam, on his birth anniversary. His contributions to the country are immense, and guide us even today.#abdulkalambirthday pic.twitter.com/jFc1Rk77Y0
इसके अलावा अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने भी राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को याद किया है। वहीं मशहूर गायक अदनान सामी ने भी अब्दुल कलाम को उनके जन्मदिन में याद किया। इन सबके अलावा सोशल मीडिया पर देश की अन्य हस्तियों ने भी राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के 88वें जन्मदिन पर उन्हें याद किया।
Remembering former President of India, Bharat Ratna Dr APJ Abdul Kalam ji on his birth anniversary. Dr Kalam was an epitome of knowledge, humility & India’s original ’Rocket Man’! He’s an inspiration to every Indian. Incredible Soul.🙏💖🇮🇳#APJAbdulKalam #APJABDULKALAMBIRTHDAY pic.twitter.com/6TMD40xGpO Remembering former President of India, Bharat Ratna Dr APJ Abdul Kalam ji on his birth anniversary. Dr Kalam was an epitome of knowledge, humility & India’s original ’Rocket Man’! He’s an inspiration to every Indian. Incredible Soul.🙏💖🇮🇳#APJAbdulKalam #APJABDULKALAMBIRTHDAY pic.twitter.com/6TMD40xGpO
गौरतलब है कि राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के विचार युवाओं के लिए हमेशा से प्रेरणा का स्त्रोत रहे हैं। बॉलीवुड में उनके नाम और विचारों के प्रेरित फिल्म भी बन चुकी हैं। अब्दुल कलाम के विचारों से प्रेरित उनकी फिल्म का नाम आई एम कलाम है। ये फिल्म साल 2011 में आई थी। हर्ष मायर, गुलशन ग्रोवर, पीतोबाश त्रिपाठी और बीट्रिस ऑर्डेइक्स जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
पढ़ें: पहली बार एक साथ नजर आएंगी कटरीना-विद्या, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर होगी फिल्म की कहानी