फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर को मात देकर लौटीं आयुष्मान की पत्नी ताहिरा का खुलासा, बोलीं- 'सब खत्म कर देना चाहती...'

Thu, 16 May 2019 05:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 16 May 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Wife Tahira Kashyap Revealed She wants to end relationship with actor
ताहिरा कश्यप
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने कैंसर का डटकर मुकाबला किया है। पिछले साल 22 सितंबर को ताहिरा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। इलाज के साथ ताहिरा लगातार कैंसर को लेकर जागरूकता फैला रही हैं। कैंसर के समय में ताहिरा को अपने पति आयुष्मान का पूरा सपोर्ट मिला।
Ayushmann Khurrana Wife Tahira Kashyap Revealed She wants to end relationship with actor
ताहिरा कश्यप
आज भी दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट बताती है कि दोनों एक दूसरे का खूब ख्याल रखते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब ताहिरा आयुष्मान के साथ अपनी शादी तोड़ना चाहती थीं। दोनों के रिश्ते में परेशानियां आ गई थीं। इस बात का खुलासा खुद ताहिरा ने किया है।
Ayushmann Khurrana Wife Tahira Kashyap Revealed She wants to end relationship with actor
tahira kashyap - फोटो : instagram
एक वेबसाइट से बात करते हुए ताहिरा ने बताया है कि यह बात उन्हें जरा भी पसंद नहीं थी कि आयुष्मान फिल्मों में अपनी हिरोइन को किस करें। मुझे उस समय लगता था कि मैं बहुत ज्यादा भारी हूं और बस घर पर बैठी हूं। जब आप प्रेग्नेंट होते हैं, तब आपके हार्मोन्स में भी बदलाव आता है। ये ऑनस्क्रीन किस क्या होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Wife Tahira Kashyap Revealed She wants to end relationship with actor
ayushmann khurrana
ताहिरा ने आगे कहा- 'आयुष्मान के पास मेरी बातें सुनने का समय और धैर्य नहीं था। मेरे पास भी उसे समझने का धैर्य नहीं था। उस सफर में हम दोनों एक दूसरे के साथ नहीं थे। मैं जानती थी आयुष्मान मुझे चीट नहीं कर रहे लेकिन मुझे ये समझना था कि आखिरकार कला क्या है। ताहिरा ने बताया कि मुझे लगने लगा था सब खत्म हो जाएगा। मैंने कई बार उम्मीद छोड़ दी थी मगर उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने ठीक करने की भी कोशिश नहीं की। बता दें कैंसर के बाद से ताहिरा लगातार खबरों में बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Wife Tahira Kashyap Revealed She wants to end relationship with actor
Tahira Kashyap - फोटो : instagram
बता दें कि ताहिरा मशहूर लेखिका हैं। आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। पहले यह कैंसर 0 स्टेज पर था जिसे हराकर ताहिरा घर वापस आ गई थीं। इसके बाद ताहिरा को दोबारा कैंसर डिटेक्ट हुआ था। इस बात की जानकारी खुद ताहिरा ने पोस्ट करके दी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed