{"_id":"678651745492185eec0e47d5","slug":"azaad-actress-rasha-thadani-addresses-comparison-with-khushi-kapoor-and-janhvi-kapoor-know-what-she-says-2025-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Azaad: 'मैंने अभी अपनी जर्नी शुरू की है', जान्हवी-खुशी से तुलना किए जाने पर बोलीं रवीना की बेटी राशा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Azaad: 'मैंने अभी अपनी जर्नी शुरू की है', जान्हवी-खुशी से तुलना किए जाने पर बोलीं रवीना की बेटी राशा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 14 Jan 2025 05:28 PM IST
सार
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ 'आजाद' से बॉलीवुड में कर रही हैं। उन्होंने सुहाना खान, खुशी कपूर और जान्हवी कपूर से तुलना पर खुलकर बात की है।
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी आगामी फिल्म 'आजाद' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपनी फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले ही, अभिनेत्री अपने लेटेस्ट ट्रैक को लेकर लोगों की काफी तारीफें बटोर रही हैं। उन्हें दर्शकों ने आज की कैटरीना का टैग भी दिया है। हालांकि, कई लोग राशा की तुलना सुहाना खान, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर से किया है। अब राशा ने खुद इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Trending Videos
2 of 5
राशा थडानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @rashathadani
राशा ने तोड़ी चुप्पी
राशा ने हाल ही में फिल्मीज्ञान के साथ एक इंटरव्यू में जान्हवी, खुशी और सुहाना से उनकी तुलना करने वालो का जवाब दिया है और कहा है कि वह इन लोगों के अपोजिट अपना काम शुरू कर रही हैं। अभी तक उनकी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इसलिए अभी लोगों का यह तुलना करना गलत है। राशा ने यह भी कहा कि वह इन अभिनेत्रियों की अचीवमेंट से सीखना चाहती हैं न कि कोई कंपैरिजन करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राशा थडानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @rashathadani
इस गाने से धमाल मचा रही हैं राशा
राशा ने इन दिनों 'आजाद' में अपने डांस नंबर से धूम मचा रही हैं। उई अम्मा गाने में उनके प्रदर्शन के बारे में प्रशंसकों की मिली-जुली राय है। कुछ को राशा का यह परफॉर्मेंस कैटरीना कैफ का लोकप्रिय गाना चिकनी चमेली की याद दिला रहा है।
लोगों की मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
एक यूजर ने राशा की परफॉर्मेंस को देखकर कहा, 'राशा सच में कितना अच्छा डांस करती हैं। राशा ने सच में काफी मेहनत की है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'राशा बाकी स्टार किड्स की तुलना में काफी अच्छी परफॉर्म करती हैं।' एक और यूजर ने कहा, 'राशा जल्द ही बॉलीवुड की बड़ी स्टार बन जाएंगी, उनकी मेहनत इस गाने में साफ दिख रही है।'
इन प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर
खुशी और सुहाना ने जोया अख्तर की द आर्चीज से अपना डेब्यू किया, जिसमें उनके प्रदर्शन के लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। खुशी आमिर खान के बेटे जुनैद के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट लवयापा की तैयारी कर रही हैं। इस बीच, सुहाना अपने पिता शाहरुख खान के साथ सिद्धार्थ आनंद की किंग में स्क्रीन साझा करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।