फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day SPL: लीक से हटकर फिल्मे करने में उस्ताद हैं दीप्ति, प्रकाश झा से हो चुका है तलाक

Fri, 03 Feb 2017 05:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
B'Day SPL: This heroine has a tragic love story
दीप्ति नवल का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने लीक से हटकर फिल्में की और एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने जिंदगी से जुड़े किरदार निभाए और शायद इसीलिए दर्शकों को भी उनकी ये अदा भा गई। अपने तीन दशक लंबे करियर में दीप्ति नवल ने दर्जनों ऐसी फिल्में कीं जो हिंदी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुईं। इनमें 'एक बार फिर', 'अनकही', 'बवंडर, 'लीला, 'फिराक' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
B'Day SPL: This heroine has a tragic love story
दीप्ति नवल का करियर बेहद अच्छा चल रहा था। एक तरफ जहां वो हर निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद बन गईं थीं वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं चल रहा था। कह सकते हैं कि सफलता के चरम पर पहुंचकर भी दीप्ति नवल की निजी जिंदगी में वीरानी ही रही। निर्देशक प्रकाश झा से उन्होंने शादी तो की, लेकिन 17 साल के बाद उनकी ये शादी टूट गई और दोनों का तलाक हो गया।
B'Day SPL: This heroine has a tragic love story
तलाक के बाद दीप्ति की जिंदगी में अकेलापन छा गया था। हालांकि उनकी एक गोद ली हुई बेटी भी थी लेकिन अंदर से एक हमसफर की जो कमी खल रही थी वो दीप्ति नवल पर हावी हो रही थी। लेकिन जल्द ही उनकी जिंदगी में प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के बेटे विनोद पंडित आए। दीप्ति अब बेहद खुश थीं, ये सोचकर कि अब फिर से सबकुछ अच्छा होने वाला है। देखते ही देखते दीप्ति नवल और विनोद पंडित की सगाई भी हो गई और शादी की तारीखें निश्चित करने का सिलसिला शुरु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
B'Day SPL: This heroine has a tragic love story
लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। एक तरफ दीप्ति और अशोक की शादी तय हुई वहीं दूसरी ओर शादी से पहले ही विनोद पंडित चल बसे। वो कैंसर के मरीज थे। विनोद पंडित के गुजर जाने के बाद दीप्ति नवल की जिंदगी में जैसे फिर से अंधेरा छा गया। प्यार में दो-दो बार हार मिलने से दीप्ति टूट सी गईं थीं।
विज्ञापन
B'Day SPL: This heroine has a tragic love story
लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और मन लगाने के लिए फिर से एक्टिंग की तरफ रुख कर लिया। दीप्ति ने विनोद पंडित की मौत के बाद फिर से शादी नहीं की और फिल्मों को ही अपनी जिंदगी बना लिया। फिल्म इंडस्ट्री में दीप्ति नवल को तीन दशक से भी ज्यादा हो गए हैं, लेकिन 66 साल की इस उम्र में भी वो वैसे ही फिल्में कर रही हैं जैसे शुरुआती दिनों में करती थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed